पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और मौत के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एपवा की ओर से ‘बेटी बचाओ–न्याय मार्च’ निकाला गया।
पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और मौत के मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। मंगलवार को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिहार विधानसभा परिसर के साथ-साथ राजधानी की सड़कों पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। सड़क पर प्रदर्शन कर रहे एपवा कार्यकर्ताओं पर पटना पुलिस ने लाठीचार्ज किया। एपवा की ओर से निकाले गए ‘बेटी बचाओ–न्याय मार्च’ में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और छात्राएं शामिल हुईं, जिन्होंने पैदल मार्च कर न्याय की मांग की।
इधर, इस मामले को लेकर विधानसभा के भीतर भी विरोध दर्ज कराया गया। वहीं, राजधानी की सड़कों पर लेफ्ट संगठनों ने भी प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से जुलूस निकाला गया, जिसमें आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गई।
NEET छात्रा की मौत मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए AISA और APWA की महिला कार्यकर्ता मंगलवार को गांधी मैदान से विधानसभा का घेराव करने निकलीं। पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को जेपी गोलबंर पर बैरिकेडिंग कर के रोकने का प्रयास किया। विधानसभा घेराव करने से रोकने पर महिलाएं रूकने को तैयार नहीं थी। इसपर यहां पर पुलिस के साथ उनका भिड़ंत हो गईं और महिलाएं बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला की ओर बढ़ गईं। पुलिस ने यहां पर हल्का बल प्रयोग भी किया। लेकिन, सभी महिलाएं डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गई।सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। 'सरकारी नारा बेटी बचाओ, सरकारी मंशा बलात्कारी बचाओ।' ‘NDA की ये सरकार नहीं चलेगी अबकी बार, JDU की ये सरकार नहीं चलेगी अबकी बार।’
डाकबंगला चौराहे पर पटना पुलिस के सीनियर अधिकारी एक बार फिर से प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाया कि वे लौट जाए। लेकिन, महिलाएं बैरिकैडिंग तोड़कर आगे बढ़ना चाह रही थीं। इसपर पुलिस ने वाटर कैनन की गाड़ी बुला ली है। महिला डाकबंगला चौराहे पर सरकार विरोधी 'बेटियों से बलात्कार हत्या कब रुकेगी, बेटियों पर हिंसा-बलात्कार एनडीए सकरार जिम्मेदार, लड़ेगी बेटी पढ़ेगी बेटी आगे बढ़ेगी बेटी, सरकार नारा बेटी बचाओ सरकारी मंशा बलात्कारी बचाओ' जैसे नारे ये महिलाएं लगा रही हैं। ये ये नारे लिखे पोस्टर भी लेकर लहराते हुए यहां पर प्रदर्शन भी कर रही है। दरअसल 'बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ 4 फरवरी को जहानाबाद में NEET स्टूडेंट के गांव से शुरू होकर नालंदा, नवादा, गया और अरवल से होते हुए पटना पहुंची है।