पटना

‘आपके बिना अधूरा…’ पहली पत्नी की बरसी पर छलका पवन सिंह का दर्द, दूसरी बीवी बोलीं- मुझे आपकी जगह…

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम देवी की पुण्यतिथि पर एक इमोशनल पोस्ट के साथ उन्हें याद किया और खुद को उनके बिना अधूरा बताया। इस मौके पर पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के एक पोस्ट ने हलचल मचा दी।

3 min read
Mar 08, 2026
Pawan Singh (सोर्स: X)

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी नीलम देवी को उनकी डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल होकर याद किया। 8 मार्च पवन सिंह के लिए एक काला दिन है, क्योंकि 2015 में इसी दिन उनकी पहली पत्नी हमेशा के लिए गुजर गई थीं। इस मौके पर पवन सिंह ने अपना दुख शेयर किया, वहीं उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी एक पोस्ट किया, जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें

मंदिर, मजार और जेपी को नमन! राजनीति में कदम रखते ही पिता नीतीश के नक्शे-कदम पर निशांत कुमार

पवन सिंह ने क्या लिखा ?

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पहली पत्नी नीलम देवी की एक फोटो पोस्ट की, जिस पर लिखा था, स्वर्गीय नीलम देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। फोटो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा, उससे उनके फैंस की आंखों में आंसू आ गए। पवन ने लिखा, 'मैं तुम्हारे बिना अधूरा हूं, अधूरा रहूंगा...।' इस एक लाइन के मैसेज में, पवन सिंह ने नीलम के जाने से अपनी जिंदगी में आए खालीपन को जाहिर किया। पवन ने कई बार सबके सामने माना है कि नीलम सिर्फ उनकी पत्नी नहीं बल्कि उनके लिए देवी थीं।

दूसरी पत्नी ने क्या कहा?

पवन सिंह के इमोशनल पोस्ट के बीच, उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं, लेकिन उनके शब्दों में एक अलग ही दर्द था। नीलम को श्रद्धांजलि देते हुए ज्योति ने लिखा, 'आप जहां भी हों, भगवान अपने चरणों में स्थान दें। मुझे इस बात का अफसोस हमेशा रहेगा कि आपकी जगह मुझे कभी दी ही नहीं गई।'

ज्योति ने साफ तौर पर कहा कि पवन सिंह के दिल में नीलम की जगह इतनी अहम थी कि किसी और के लिए कोई जगह नहीं थी। गौरतलब है कि पवन और ज्योति के बीच अभी तलाक का केस चल रहा है।

सालगिरह की शुभकामनाएं और तलाक की लड़ाई

हैरानी की बात यह है कि दो दिन पहले ही ज्योति सिंह ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर पवन सिंह के साथ एक बेहद रोमांटिक पुरानी फोटो शेयर की थी और उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। एक तरफ प्यार का इजहार और दूसरी तरफ यह अफसोस कि उन्हें कभी पहली पत्नी की जगह नहीं मिली। पवन और ज्योति का यह रिश्ता आज भी एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है।

नीलम की मौत और पुराना विवाद

पवन सिंह और नीलम की शादी 2014 में बड़े धूमधाम से हुई थी। लेकिन, शादी के ठीक तीन महीने बाद, 8 मार्च 2015 को नीलम ने मुंबई के एक उपनगर अंबोली में पवन सिंह के फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय पवन सिंह शूटिंग में व्यस्त थे। उस वक्त पवन की भाभी ने बताया था कि पवन अपने काम के कमिटमेंट्स के कारण नीलम को समय नहीं दे पा रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थीं। इस घटना से पवन सिंह बहुत टूट गए थे और वह लंबे समय तक विवादों में घिरे रहे।

पवन और ज्योति का उलझा हुआ रिश्ता

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही है। नीलम की मौत के तीन साल बाद, पवन ने 6 मार्च, 2018 को बलिया में ज्योति सिंह से शादी की। 2022 में, ज्योति ने पवन पर मारपीट, हैरेसमेंट और ज़बरदस्ती अबॉर्शन का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दी। ज्योति ने यह भी दावा किया कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ पवन का रिश्ता उनकी शादी में तनाव का एक बड़ा कारण था।

ये भी पढ़ें

‘तुम मेरी कास्ट की नहीं…’ 4 बार कराया अबॉर्शन, 5वीं बार प्रेग्नेंट हुई तो घर से निकाला, शादी का झांसा देकर 7 साल तक किया शोषण

Also Read
View All

अगली खबर