पटना

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत कैसे हुई? दोस्त ने बताया नेपाल के होटल में उस रात क्या हुआ था

Roshan Anand Brother Prince Yadav Death: ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव के दोस्त रोशन कुमार ने प्रिंस की मौत से जुड़े रहस्य के बारे में एक अहम बात बताई है। उन्होंने कहा कि प्रिंस के साथ कोई मारपीट या हिंसा नहीं हुई थी।

2 min read
Jun 15, 2026
roshan anand brother prince yadav death
रौशन आनंद सर का भाई प्रिंस यादव (फोटो- X@Mukesh_Journo)

Prince Yadav Death: पटना के ज्ञानबिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर के एक होटल में मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत कैसे हुई, यह अभी भी रहस्य बना हुआ। नेपाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंताजर कर रही है और बहुत सावधानी से मामले की जांच कर रही है। वहीं, नेपाल में प्रिंस के साथ मौजूद एक दोस्त ने सामने आकर बताया है कि असल में उस रात क्या हुआ था।

3 जून को नेपाल पहुंचे थे प्रिंस और उसके दोस्त

नेपाल के विराटनगर में प्रिंस यादव के साथ ठहरे रोशन कुमार ने कहा कि वे कुछ दिन पहले यानि 3 जून को नेपाल पहुंचे थे। इस दौरान वो लोग अलग-अलग होटलों में ठहरे। प्रिंस यादव की मौत को लेकर चल रही अटकलों को लेकर उनके दोस्त रोशन कुमार ने बताया कि प्रिंस लंबे समय से एक बीमारी से जूझ रहे थे। रोशन ने कहा, "घटना वाली रात, शाम करीब 6 बजे, खाना खाने और दवा लेने के बाद प्रिंस अचानक सो गए। असल में प्रिंस को थोड़ा सा साइकेट्रिक प्रॉब्लम (मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या) था, जिसके लिए वह काफी समय से दवा ले रहे थे।"

प्रिंस के सोने एक बाद घूमने चले गए दोस्त

दोस्त ने बताया कि दवा लेने के बाद प्रिंस गहरी नींद में सो गया था और सब कुछ सामान्य लग रहा था, इसलिए बाकी लोग थोड़ी देर के लिए बाहर चले गए। रोशन कुमार के अनुसार, सोते समय प्रिंस बिल्कुल सामान्य लग रहा था। इसलिए सबने सोचा कि जब तक वह सो रहा है, तब तक आस-पास थोड़ी देर टहल लिया जाए।

रोशन ने आगे बताया कि जब सभी लोग भार घूम रहे थे तभी अचानक फोन आया कि प्रिंस की हालत तेज़ी से बिगड़ गई है। यह खबर सुनते ही वे घबराहट में वापस भागे। जब तक होटल पहुंचे, प्रिंस को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा चुका था। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

बीमारी के कारण हुई मौत- रोशन

सोशल मीडिया पर प्रिंस की मौत के पीछे किसी साजिश या मारपीट की अफवाहों पर रोशन ने कहा, "न तो हमने और न ही किसी बाहरी व्यक्ति ने प्रिंस के साथ किसी भी तरह की मारपीट की। किसी ने उनकी हत्या नहीं की। उनकी मौत बीमारी की वजह से हुई, खासकर उस मानसिक स्थिति के कारण, जिसकी दवा वह लंबे समय से ले रहे थे।"

पुलिस को पस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

भले ही प्रिंस के दोस्त ने बीमारी और साइकेट्रिक दवाइयों को मौत की वजह बताकर अफवाहों पर विराम लगा दिया है, लेकिन कानूनी तौर पर नेपाल पुलिस अभी भी बेहद सतर्क है। पुलिस प्रशासन हड़बड़ाहट में कुछ भी कहने से बच रहा है और डॉक्टरों की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही मौत की असली मेडिकल वजह आधिकारिक तौर पर सामने आ पाएगी।

Published on:
15 Jun 2026 01:59 pm