पटना

ड्यूटी भूल थिएटर में मस्त दिखे सुरक्षाकर्मी, राजगीर मेला में भोजपुरी गाने पर देखते रहे ठुमके

Rajgir Malmas Mela: बिहार के राजगीर में विश्व प्रसिद्ध राजकीय मलमास मेला शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन की पहली ही रात सुरक्षा छोड़ सुरक्षाकर्मी थियेटर में डांस देखते नजर आए।
2 min read
• •
Updated: 18 May 2026, 4:19 PM IST
rajgir malmas mela theatre
राजगीर मलमास मेला के थियेटर में डांस करतीं डांसर

Rajgir Malmas Mela: बिहार के राजगीर में मलमास मेला की शुरुआत रविवार 17 मई से हो चुकी है। मेला के पहले दिन ही एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया हैं। मेले और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी को ताक पर रखकर थिएटर में भोजपुरी गानों पर हो रहे डांस के मजे लेते पाए गए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया था उद्घाटन

ऐतिहासिक महत्व वाले इस मलमास मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ब्रह्मकुंड परिसर में पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण कर किया था। प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला कांस्टेबल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। लेकिन उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद, रविवार की रात को जो नजारा देखने को मिला, उसने मेले की सुरक्षा को भगवान भरोसे साबित कर दिया है।

'लहंगा उठा के नाचे नागिन' पर मटकती रहीं डांसर

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, मेला परिसर में तीन अलग-अलग थिएटर सेटअप लगाए गए हैं, जहां देर रात तक सांस्कृतिक और डांस प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार की रात भोजपुरी सिंगर रोशन रोही के एक बेहद चर्चित गाने 'लहंगा उठा के नाचे नागिन जैसन' पर मंच पर डांसर ठुमके लगा रही थीं। इस डांस को देखने के लिए थिएटर के अंदर भारी भीड़ जमा थी। इसी भीड़ पर नजर रखने और सुरक्षा बनाए रखने के बजाय, ऑन-ड्यूटी तैनात कई पुलिसकर्मी और सुरक्षा कर्मचारी थिएटर के अंदर अगली कतारों में कुर्सियां लगाकर आराम से बैठ गए और डांस देखने में मशगूल हो गए।

कैमरा चमकते ही मुंह छुपाकर दबे पांव भागे पुलिसवाले

थिएटर के अंदर सुरक्षा घेरा बनाने के बजाय पुलिसवालों को रंगीन मिजाजी में डूबा देख वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने अपने कैमरे ऑन कर दिए। जैसे ही कैमरों की फ्लैश लाइट जली और वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू हुई, वैसे ही डांस का मजा ले रहे वर्दीधारियों के होश उड़ गए। कैमरे की जद में आने और फंसने के डर से कई पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी अपनी सीटें छोड़कर तुरंत मुंह छुपाते हुए दबे पांव थिएटर से बाहर भागते नजर आए।

Updated on:
18 May 2026, 4:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद तेजस्वी यादव की आई प्रतिक्रिया, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बेटे निशांत ने PM मोदी का जताया आभार, बोले- पिता के विजन और विकास कार्यों का सम्मान

‘कांग्रेस ने दशकों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया’, PM मोदी ने कहा- 12 साल में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला’

चिराग पासवान ने PM मोदी का जताया आभार, बोले- ‘पिता रामविलास पासवान के अधूरे सपने पूरे करने में आपने मेरा साथ दिया’

‘नीतीश ने वर्षों तक की बिहार की सेवा, अब सम्राट चौधरी अपनी टीम के साथ आगे बढ़ा रहे विकास का मिशन’, वैशाली में बोले पीएम मोदी