पटना

राज्य सभा चुनाव से पहले पटना में पोस्टर वार: RJD ने BJP को बताया ‘ठग’, लिखा- ऐसा कोई सगा नहीं…

पोस्टर को लेकर आरजेडी नेताओं का कहना है कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों के अनुसार सहयोगियों का इस्तेमाल करती है और काम निकल जाने के बाद उन्हें किनारे कर देती है।

2 min read
Mar 14, 2026
राज्य सभा चुनाव से पहले पटना में पोस्टर वार

राज्य सभा चुनाव की तारीख करीब आने के साथ ही एनडीए और महागठबंघन खेमे में सरगर्मी तेज हो गई है। दोनों ओर से विधायकों को एकजुट भी किया जा चुका है। नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने जहां अपने आवास पर राज्य सभा चुनाव को लेकर विधायकों को एकजुट किया। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने आवास पर एनडीए के विधायकों के साथ बैठक कर चुके हैं। उपेंद्र कुशवाहा की ओर से आज अपने आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक होनी है। यहां पर रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें

राज्य सभा चुनाव 2026: बिहार में RJD-AIMIM में तालमेल के संकेत, ओवैसी लेंगे अंतिम फैसला

एनडीए और महागठबंधन खेमे में सरगर्मी तेज

राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही एनडीए और महागठबंधन खेमे में सरगर्मी तेज हो गई है। दोनों पक्षों ने अपने-अपने विधायकों को एकजुट करना शुरू कर दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने आवास पर राज्यसभा चुनाव को लेकर विधायकों की बैठक बुलाई थी। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने भी अपने आवास पर एनडीए विधायकों के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की। उपेंद्र कुशवाहा ( Upendra Kushwaha) ने आज अपने आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधायकों के लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई है।

कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको भाजपा ने ठगा नहीं

इधर, राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी और पोस्टर वार भी तेज हो गया है। पटना में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें एनडीए और भाजपा पर निशाना साधा गया है। पोस्टर के जरिए आरजेडी ने भाजपा की राजनीति पर तंज कसते हुए बड़े अक्षरों में लिखा है— “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको भाजपा ने ठगा नहीं।”

अजगर का पोस्टर शेयर कर कसा तंज

आरजेडी की ओर से लगाए गए पोस्टर में एक बड़े अजगर की तस्वीर दिखाई गई है, जिसे प्रतीकात्मक रूप से भाजपा के रूप में दर्शाने की कोशिश की गई है। अजगर के सामने मुख्यमंत्री की कुर्सी दिखाई गई है और तीर के निशान के साथ आगे राज्यसभा की ओर इशारा किया गया है। इसके माध्यम से आरजेडी ने भाजपा पर अपने सहयोगियों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।

पोस्टर को लेकर आरजेडी नेताओं का कहना है कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों के अनुसार सहयोगियों का इस्तेमाल करती है और काम निकल जाने के बाद उन्हें किनारे कर देती है। उनका कहना है कि इस पोस्टर के जरिए इसी बात को समझाने का प्रयास किया गया है।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता इजाज अहमद ने कहा कि भाजपा की नीति स्पष्ट रूप से सत्ता हासिल करने और उसका लाभ उठाने की रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति जनता के हितों की अनदेखी कर केवल सत्ता के गणित पर आधारित है।

ये भी पढ़ें

राज्य सभा चुनाव 2026: 16 मार्च को लेकर NDA की रणनीति तय, सम्राट चौधरी के घर जुटें 202 विधायक

Published on:
14 Mar 2026 02:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर