पटना

Bihar Politics: राज्य सभा नतीजों के बाद तेजस्वी पर तंज: बीजेपी ने कहा ‘रणछोड़’, अपने भी उठा रहे सवाल

Bihar Politics: राज्य सभा चुनाव में आरजेडी प्रत्याशी की हार के बाद शिवानंद तिवारी, राम कृपाल यादव और पप्पू यादव ने Tतेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्हें “रणछोड़” बताया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2026, 2:35 PM IST
तेजस्वी यादव: bihar politics
तेजस्वी यादव (Photo- Tejashwi Yadav X)

Bihar Politicsराज्य सभा चुनाव में आरजेडी प्रत्याशी की हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर सत्ता पक्ष के साथ-साथ अपने भी सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी नेता और कृषि मंत्री राम कृपाल यादव( Ram Kripal Yadav), आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के करीबी शिवांनद तिवारी (Shivanand Tiwari) और पप्पू यादव ( Pappu Yadav) ने भी तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। वहीं, राज्यसभा चुनाव के बाद उनके बिहार से बाहर जाने की खबर सामने आने पर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

पराजय के बाद रण छोड़ देने वाले...

पूर्व सांसद और लालू प्रसाद के मित्र शिवानंद तिवारी ने एक बार फिर से राज्य सभा चुनाव में करारी हार के बाद तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार पर भी उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसा था। राज्य सभा चुनाव में हार पर शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा है, पराजय से ज्यादा बुरा है पराजय के उपरांत मैदान छोड़ देना। सुना है तेजस्वी कोलकाता के लिए निकल गए। शिवानंद तिवारी ने आगे लिखा, इसके पूर्व वे विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद भी बिहार छोड़ दिया था। बीवी-बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यूरोप की यात्रा पर निकल गए थे। पराजय के बाद रण छोड़ देने वाले नेताओं के साथ उनके समर्थक नहीं टिकते हैं।

पूर्व सांसद और लालू प्रसाद के मित्र शिवानंद तिवारी ने राज्य सभा चुनाव में हार के बाद एक बार फिर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। इससे पहले भी वे बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर तेजस्वी यादव की आलोचना कर चुके हैं। राज्य सभा चुनाव के नतीजों के बाद शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पराजय से ज्यादा बुरा है पराजय के बाद मैदान छोड़ देना। सुना है तेजस्वी कोलकाता के लिए निकल गए हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी बिहार छोड़कर परिवार के साथ विदेश चले गए थे। तिवारी ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि पराजय के बाद मैदान छोड़ देने वाले नेताओं के साथ उनके समर्थक ज्यादा समय तक नहीं टिकते।

रणछोड़ बन गए हैं तेजस्वी...

बीजेपी नेता और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने राज्य सभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जैसे बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी पटना छोड़कर चले गए थे, उसी तरह राज्यसभा चुनाव में हार के बाद भी वे पटना से बाहर हो गए।

रामकृपाल यादव ने टिप्पणी करते हुए कहा कि तेजस्वी अब “रणछोड़” बन गए हैं, और यही वजह है कि उनकी ही पार्टी के नेताओं का भरोसा भी उन पर कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।

सांसद पप्पू यादव ने उठाया सवाल

पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव में आरजेडी प्रत्याशी की हार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत तक नहीं की। उनके मुताबिक, उन्हें सभी सहयोगी दलों से संवाद करना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस की अनदेखी की गई। पप्पू यादव ने कहा कि इसी का परिणाम रहा कि कांग्रेस के तीन विधायक नाराज हो गए और मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

Updated on:
18 Mar 2026, 2:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
आनंद मोहन सरेंडर से पहले भरेंगे हुंकार, CM सम्राट के क्षेत्र से शुरू करेंगे यात्रा, बोले- पूरे देश को बताऊंगा मैं निर्दोष हूं

जेल जाने से पहले पटना में राजपूत नेताओं के साथ आनंद मोहन की बड़ी बैठक, महाजूटान पर जेडीयू की आई प्रतिक्रिया

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

राजभवन के सवालों के बाद प्रोफेसर पद से मंत्री अशोक चौधरी का इस्तीफा, तेजस्वी बोले- लगता है अपनी गलती मान ली

अनंत सिंह की नकल उतारते हुए मीसा भारती ने कसा तंज, बोलीं- पहले JDU में थे, अब पता नहीं किस दल में जाएंगे, वीडियो वायरल