पटना

RJD को घेरने चले बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव की फिसली जुबान; अपनी ही पार्टी को लपेटा, कहा- BJP अपने गिरेबान में झांके

BJP minister Ramkripal Yadav tongue slip: सोशल मीडिया पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वे दलित नेता शिवचंद्र राम का ज़िक्र करते हुए RJD पर निशाना साध रहे थे, लेकिन जुबान फिसलने की वजह से उन्होंने कह दिया कि BJP अपने गिरेबान में झांके। 

2 min read
Jun 11, 2026
BJP minister Ramkripal Yadav viral statement
बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव (फोटो- रामकृपाल यादव फेसबुक)

Ramkripal Yadav viral statement: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर हमला करने की कोशिश में अनजाने में एक चूक हो गई। जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। असल में रामकृपाल यादव कहना चाहते थे कि आरजेडी पहले अपने गिरेबान में झांके, लेकिन जुबान ऐसी फिसली की पूरी बात ही पलट गई, उन्होंने राजद की जगह भाजपा कह दिया।

क्या है मामला?

यह घटना तब हुई जब मंत्री रामकृपाल यादव मीडिया के सामने RJD को दलित-विरोधी दिखाने की कोशिश कर रहे थे। RJD के बड़े दलित नेता और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को कथित तौर पर दरकिनार किए जाने के मुद्दे पर रामकृपाल यादव ने जोश में कहा, "वहां के दलित, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पार्टी के बड़े नेता की आंख में आंसू आ रहा था… शिवचंद्र राम, कौन हैं? इसलिए भाजपा जो है वो अपने गिरेबान में झांके…"मंत्री, पूर्व विधायक और पार्टी के सीनियर नेता… शिवचंद्र राम—कौन हैं वो? इसीलिए BJP को आत्म-मंथन करना चाहिए…"

बयान देते ही बाहर आ गई जीभ

आरजेडी की जगह जैसे ही मंत्री जी के मुंह से "भाजपा (BJP) अपने गिरेबान में झांके" निकला, उन्हें तुरंत अपनी इस भूल का अहसास हो गया। उनकी जुबान अनजाने में बाहर निकल आई और उन्हें समझ आ गया था कि अब बहुत देर हो चुकी है। तीर कमान से निकल चुका था और उनके चेहरे के हाव-भाव रिकॉर्ड हो चुके थे।

सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे

लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर और रीपोस्ट कर रहे हैं। साथ ही मजेदार और चुटीले कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "कभी-कभी अनजाने में ही सही नेता के मुंह से सच निकल ही जाता है।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "आज भारी मिस्टेक हो गया, दिल की बात लगता है नेता जी के जुबान पर आ गई।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "आज रामकृपाल यादव जी ने वो बोल दिया... जो शायद बोलना नहीं था।"

शिवचंद्र राम से जुड़ा विवाद क्या है?

शिवचंद्र राम से जुड़ा ताजा विवाद बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर है। RJD ने लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया। इस फैसले से नाराज होकर शिवचंद्र राम ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। नजरअंदाज किए जाने और नेतृत्व द्वारा वादे पूरे न करने पर अपना दुख जाहिर करते हुए शिवचंद्र राम ने पार्टी में अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफ़ा दे दिया, जिसमें RJD के SC/ST सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भी शामिल था। इतना ही नहीं अपनी बात कहते कहते वे कैमरों के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़े। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Published on:
11 Jun 2026 06:41 pm