पटना

‘अब कुछ हुआ तो बिहार सरकार जिम्मेदार होगी’, तेज प्रताप यादव ने लौटाई सुरक्षा; सम्राट चौधरी को दी चेतावनी

Tej Pratap Yadav Returned Security: लालू-राबड़ी, तेजस्वी और मीसा भारती के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपनी पूरी सरकारी सुरक्षा वापस लौटा दी है। सुरक्षा लौटाते हुए तेज प्रताप ने कहा कि अगर अब उन्हें कुछ भी होता है, तो इसके लिए बिहार सरकार ज़िम्मेदार होगी।

2 min read
Jun 15, 2026
tej pratap yadav security in bihar politics
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav Security: बिहार की सियासत में सुरक्षा कटौती और सरकारी बंगला को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब लालू परिवार के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा वापस लौटा दी हैं। सोमवार को बिहार लौटते ही तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। साथ हु उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में उनके साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी।

सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव ने क्या लिखा?

तेज प्रताप यादव के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर किए गए पोस्ट में लिखा गया कि, "जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव जी ने अपनी सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं वापस कर दी हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला पहले से ही बिहार सरकार के संज्ञान में था। बिहार से बाहर रहने के कारण उन्हें सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बिहार लौटते ही उन्होंने स्वयं अपनी सारी सुरक्षा वापस कर दी। अब ऐसे में उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी। लोकतंत्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।"

क्यों लौटाई सुरक्षा ?

इस पूरे विवाद की मुख्य वजह पिछले दिनों राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में की गई भारी कटौती है। पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को Z+ सुरक्षा मिली हुई थी, जिसे अचानक कम कर दिया गया। सरकार के इस कदम के विरोध में लालू यादव के पूरे परिवार ने एक-एक कर सरकारी सुरक्षा का परित्याग करना शुरू कर दिया, जिसमें अब तेज प्रताप यादव की भी एंट्री हो गई है।

लालू परिवार के किन-किन लोगों ने अब तक लौटाई सुरक्षा

  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव
  • बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी
  • बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव
  • लालू यादव-राबड़ी देवी की सबसे बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती
  • लालू यादव-राबड़ी देवी के सबसे बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव
Updated on:
15 Jun 2026 06:42 pm
Published on:
15 Jun 2026 06:27 pm
Also Read
View All
Patna Coaching Clash: “अब तो डर लगने लगा है” – प्रिंस की मौत के बाद कई शिक्षकों ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप

“जेल में मेरी हत्या की साजिश रची गई, भाई प्रिंस यादव की मौत भी उसी प्लान का हिस्सा” – रौशन आनंद का फैजल खान पर बड़ा आरोप

‘फैजल खान शिक्षक नहीं, गुंडा और हत्यारा’, फूट-फूटकर रोने लगे रौशन आनंद; बिहार सरकार के सामने रखी 2 बड़ी मांगें

बिहार: प्रिंस यादव की मां ने दोस्तों की थ्योरी नकारी, बोलीं- मेरे बेटे को कोई बीमारी नहीं थी, खान ने बर्बाद किया मेरा परिवार

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री पद खतरे में, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार और चुनाव आयोग को भेजा नोटिस