पटना

बिहार में बाढ़ की चर्चा कर तेजस्वी यादव ने एनडीए पर कसा तंज, तेज प्रताप यादव के राघोपुर पहुंचने पढ़िए क्या कहा?

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पीएम मोदी पर बाढ़ की चर्चा कर तंज कसा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के मंत्री कहते हैं कि बाढ़ नियंत्रण पर अब हम ठोस कदम उठायेंगे। उन्होंने इसपर तंज कसते हुए कहा कि क्या वे लोग पिछले 11 साल से बाढ़ को निमंत्रण दे रहे थे।
2 min read
Sep 13, 2025
Feature image
तेजस्वी यादव (Photo-IANS)

बिहार में बाढ़ की चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार पिछले 20 सालों से सत्ता में है। वे अब कह रहे हैं कि बिहार में बाढ़ का स्थानीय निराकरण पर काम किया जायेगा। इसपर तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि क्या अभी तक बिहार बाढ़ को निमंत्रण देने का काम कर रहे थे? उन्होंने कहा मोदी जी और अमित शाह जी को बिहार के विकास से कोई लेना देना नहीं है। ये सिर्फ बिहार में चुनाव के समय घुमने फिरने आते हैं।

राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव के राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच कैंप करने से जुड़े सवाल पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि यह तो अच्छी बात है हर किसी को बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। दो दिन पहले बाढ़ पीड़ितों के बीच हम भी गए थे। उनकी समस्याओं को समझा और सुना था। सरकार को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पत्र भी लिखा था।

चुनाव प्रचार के लिए आए बाढ़ पीड़ितों के बीच गए पीएम

तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बिहार में चुनाव प्रचार के लिए आए। क्या कभी बाढ़ पीड़ितों के बीच गए? बाढ़ पीड़ितों से मिले? बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया?

लालू प्रसाद ने कारखाना खोला, मोदी ने क्या किया?

तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी जब भी बिहार आते हैं वे बड़ी बड़ी बात करते हैं। लेकिन इसका जवाब कभी नहीं देते हैं कि पिछले 11 साल में बिहार में कितने कारखाने लगें। लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री रहते हुए बिहार में रेलवे कारखाना खोला। रेल के हर बजट में रेलवे का किराया कम किया। इसके बाद भी 90000 करोड़ रुपये का मुनाफा भी दिया। नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में कल- कारखाने के लिए कोई मीट हुआ? बिहार के बंद कल कारखाने को लेकर सरकार की ओर से कोई पहल की गई ?

Updated on:
13 Sept 2025 10:51 pm
Published on:
13 Sept 2025 10:04 pm