पटना

बीजेपी में खींचतान: विजय सिन्हा को मनाने की कोशिश, प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व डिप्टी सीएम से की मुलाकात

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोमवार रात पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासी तापमान बढ़ गया है
2 min read
Apr 21, 2026
Feature image
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और विजय कुमार सिन्हा । फोटो- फेसबुक विजय सिन्हा

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भीतर आंतरिक खींचतान की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की कथित नाराजगी पार्टी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।सोमवार को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस बैठक को संगठनात्मक मुद्दों और आरा-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव से जुड़ा बताया जा रहा है।

बीजेपी में खींचतान

नई सरकार के गठन के साथ ही चर्चा है कि पार्टी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नई सरकार में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी को मंत्री बना सकती है, जबकि विजय कुमार सिन्हा को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस संभावित फैसले को लेकर पार्टी के भीतर दो तरह की राय सामने आ रही है। एक वर्ग का मानना है कि अब पार्टी को ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत और कायस्थ (लाला) समाज की पहले जैसी आवश्यकता नहीं रह गई है। इस वर्ग के अनुसार, इन समाजों को केवल वोट बैंक के रूप में उपयोग किए जाने की चर्चा भी हो रही है।

‘यूजीसी’ की चर्चा करते हुए इस वर्ग के लोगों का कहना है कि पार्टी को उनका वोट केवल सत्ता तक पहुंचने के लिए चाहिए, लेकिन सत्ता में भागीदारी और सम्मान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाती।

वहीं, दूसरा वर्ग मानता है कि सम्राट सरकार में विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम का पद चाहते हैं। हालांकि, गठबंधन की स्थिति ऐसी है कि दोनों डिप्टी सीएम पद जदयू के खाते में हैं। ऐसे में विजय सिन्हा को संगठन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि इसको लेकर विजय कुमार सिन्हा नाराज चल रहे हैं। यह मामला तूल पकड़े इससे पहले सोमवार रात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने विजय सिन्हा को उनकी पसंद से मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनने का प्रस्ताव भी दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले इस मुद्दे का समाधान निकाल लेना चाहती है।

Updated on:
21 Apr 2026 03:24 pm
Published on:
21 Apr 2026 08:14 am
Also Read
View All
Bihar MLC Election 2026: अनंत सिंह के वार पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- ‘डरने वाले नहीं’, MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी तकरार

MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी खटपट, अनंत सिंह बोले- नीरज कुमार को हराने में लगा देंगे पूरी ताकत, जमानत बचाना भी होगा मुश्किल

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर तेजस्वी यादव का तंज, बोले- सरकारी आदेश वाला जबरन Happy Birthday

स्कूलों में दीप जलाने के फरमान पर भड़की राजद, पूछा- क्या बिहारवासी नरेंद्र मोदी के नौकर हैं?

BJP के ‘सेवा संकल्प’ पर तेजस्वी का तंज, बोले- बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसा नहीं, PM के जन्मदिन पर जलाएंगे 100 करोड़ का दीया-बाती