Patrika Special News

छत्तीसगढ़ की बेटी का बड़ा मुकाम, अनुपम खेर संग ‘श्रीरामभूमि’ में दिखेगा अभिनय का दम, ओटीटी में भी बना रहीं पहचान

Shri RamBhoomi: भिलाई की अभिनेत्री श्वेता पड्डा फिल्म 'श्रीरामभूमि' में अनुपम खेर, ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर के साथ नजर आएंगी। ओटीटी पर भी उनकी पहचान लगातार मजबूत हो रही है।
3 min read
Jul 14, 2026
Shri RamBhoomi Film
अभिनेत्री श्वेता पड्डा और अनुपम खेर (Photo Patrika)

Shri RamBhoomi Film: ताबीर हुसैन। छत्तीसगढ़ की बेटी और अभिनेत्री श्वेता पड्डा राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। भिलाई में जन्मी श्वेता अब निर्देशक कामाख्या सिंह की आगामी फिल्म 'श्रीरामभूमि' में अभिनेता अनुपम खेर, ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर जैसे कलाकारों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसकी शूटिंग अयोध्या में चल रही है। पत्रिका से बातचीत में श्वेता ने बताया कि प्रदेश के कलाकारों को अक्सर बाहर अपनी प्रतिभा साबित करनी पड़ती है, लेकिन वे हमेशा कर्म और मेहनत में विश्वास रखती हैं। मुझे खुशी है कि अपनी कला के माध्यम से वे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हूं।

लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय

अभिनय के साथ-साथ श्वेता लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनकी पहली पुस्तक 'स्टॉर्म टू स्टिलनेस' का विमोचन 11 जनवरी को विश्व पुस्तक मेले में हुआ था। पुस्तक जीवन के संघर्ष, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक अनुभवों पर आधारित है। इसमें उन्होंने अपने जीवन के साथ विभिन्न आयु और पृष्ठभूमि के लोगों के अनुभवों को भी शामिल किया है। यह किताब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उनकी दूसरी पुस्तक भी इस वर्ष के अंत तक प्रकाशित होने की संभावना है। श्वेता का कहना है कि काशी की आध्यात्मिक यात्रा ने उनके लेखन को नई दिशा दी। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बीच स्वयं को स्थिर रखना ही उनकी पुस्तक का मूल संदेश है।

'बिंदी' और 'वसुधा' में अभिनय

अभिनय की बात करें तो श्वेता टीवी चैनल के धारावाहिक 'बिंदी' में प्रमुख भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा 'वसुधा' और निर्माता संदीप सिंह की वेब सीरीज फौजी 2 में भी उन्होंने अहम किरदार निभाया है। वे 'बज़्म-ए-दास्तान' नामक म्यूजिकल स्टोरी टेलिंग शो की संस्थापक भी हैं, जिसे देशभर में सराहना मिल रही है।

छत्तीसगढ़ के संस्कार ही बड़ी ताकत

श्वेता का मानना है कि सफलता का रास्ता मेहनत, ईमानदारी और धैर्य से होकर गुजरता है। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से मिले संस्कार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं और आगे भी वे अपनी हर उपलब्धि से प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास करती रहेंगी।

छत्तीसगढ़ का नाम कर रहीं रोशन

भिलाई की बेटी श्वेता पड्डा आज उन कलाकारों में शामिल हैं जो अपनी प्रतिभा के दम पर छत्तीसगढ़ की पहचान देशभर में मजबूत कर रही हैं। उनकी सफलता प्रदेश के युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

अयोध्या में चल रही फिल्म की शूटिंग

फिल्म 'श्रीरामभूमि' की शूटिंग इन दिनों अयोध्या के विभिन्न लोकेशनों पर की जा रही है। धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता है। श्वेता पड्डा इसमें एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं।

छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं के लिए बनी प्रेरणा

श्वेता का मानना है कि अगर कलाकार अपनी कला को लगातार निखारते रहें तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना संभव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए।

लगातार बढ़ रहा करियर ग्राफ

श्वेता पड्डा पिछले कुछ वर्षों से फिल्म और मनोरंजन जगत में लगातार सक्रिय हैं। उनकी अभिनय क्षमता और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कई प्रोजेक्ट्स तक पहुंचाया है। अब अनुपम खेर जैसे वरिष्ठ अभिनेता के साथ स्क्रीन साझा करना उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ का नाम कर रहीं रोशन

भिलाई की बेटी श्वेता पड्डा आज उन कलाकारों में शामिल हैं जो अपनी प्रतिभा के दम पर छत्तीसगढ़ की पहचान देशभर में मजबूत कर रही हैं। उनकी सफलता प्रदेश के युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

Updated on:
14 Jul 2026 01:43 pm
Published on:
14 Jul 2026 12:32 pm