राजनीति

बिहार विधानसभा मामले को लेकर राहुल और प्रियंका ने एनडीए पर साधा निशाना, कही इतनी बड़ी बात

बिहार विधानसभा मामले में बीजेपी-एनडीए सरकार पर बरसे राहुल और प्रियंका

2 min read
Mar 24, 2021
Bihar Assembly uproar
बिहार विधानसभा में बवाल के दौरान विधायक के पीटते हुए पुलिसकर्मी

नई दिल्ली। बिहार की विधानसभा में बीते दिन हुई घटना ने पूरे देश के हिला कर रख दिया है। जिस तरह की तस्वीरें यहां से सामने आई उसकी पूरे देश में निंदा हो रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एनडीए पर निशाना साधा है।

राहुल ने जहां नीतीश पर आरएसएस-बीजेपी मय होने का आरोप लगाया वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि ये घटना जेडीयू और बीजेपी के कायरपन की निशानी है।

बिहार विधानसभा में बीते दिन विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक पास किया गया। इस विधेयक का विरोध राष्ट्रीय जनता दल समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने किया। हालांकि पहले ये विरोध सदन में हुआ, लेकिन देखते ही देखते इस विरोध ने बवाल का रूप ले लिया।

नौबत बिल के पक्ष और विपक्ष के बीच हाथापाई तक पहुंच गई। इस हाथापाई के बीच सुरक्षाकर्मियों ने विपक्षी विधायकों को सदन के बाहर निकाला।

वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि सदन से बाहर निकालते वक्त पुलिसकर्मियों ने नेताओं के साथ ना सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि उन्हें पीटा भी।

इतना ही नहीं इस दौरान महिला विधायकों के साथ भी गलत व्यवहार किया गया। इसी बवाल के बीच कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं ने बीजेपी-जेडीयू सरकार पर जमकर निशाना साथा है।

राहुल बोले- लोकतंत्र का हुआ चीरहरण
कांग्रेस सांसद ने अपने ट्वीट में लिखा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का कोई अधिकार नहीं है. विपक्ष फिर भी जनहित में आवाज उठाता रहेगा- हम नहीं डरते!

प्रियंका ने साझा किया वीडियो
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक वीडियो साझा करते हुए बीजेपी-जेडीयू पर जोरदार हमला बोला। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा- बिहार में जिस पार्टी को भाजपा ने चुन-चुन कर कमजोर कर दिया वो भाजपाई इशारों पर जन प्रतिनिधियों के साथ निर्मम व्यवहार कर रही है।

महिला विधायकों का अपमान किया गया। स्पष्ट है भाजपा, उनके सहयोगी दल लोकतंत्र का आदर नहीं करते। ये घटना भाजपा-जद यू सरकार के डर और कायरपन की निशानी है।

तेजस्वी यादव ने भी साझा किया वीडियो
राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- राजद विधायक को लोकतंत्र के मंदिर में सादे कपड़ों में मौजूद गुंडा सरकार के नरभक्षी शासकों के गुंडों ने इतना पीटा कि उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में लेकर जाना पड़ा।
वो कह रहे है कि जालिम नीतीश जी हत्या करवा देंगे। वैसे भी CM को हत्या करने-कराने का पुराना अनुभव है।

Published on:
24 Mar 2021 12:46 pm