राजनीति

बिहार : प्रशांत किशोर का नीतीश पर पलटवार, कहा ‘झूठा’

नीतिश बोले- 'आप' के लिए बना रहे रणनीति हमारे यहां ट्वीट का कोई मतलब नहीं पीके ने ट्वीट करके लगाए नीतीश पर आरोप
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2020, 1:25 PM IST
prashant_kishore.jpg

देश के जाने-माने चुनावी रणनीतिकार और जनता दल (युनाइटेड) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा है। किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'झूठा' तक कह डाला। प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीटर हैंडल से कल देर शाम ट्वीट करते हुए लिखा- "नीतीश कुमार, मुझे जद (यू) में क्यों और कैसे शामिल किया गया, इस पर झूठ बोलना दिखाता है आप गिर गए हैं। मुझे अपने जैसा बनाने की ये आपकी एक नाकाम कोशिश है। अगर आप सच बोल रहे हैं तो कौन यकीन करेगा कि आप में इतनी हिम्मत है कि आप उसकी बात नहीं सुनें जिसे अमित शाह ने आपकी पार्टी में शामिल करवाया।"

नीतीश बोले- हमारे यहां ट्वीट का कोई मतलब नहीं

गौर हो, है कि इससे पूर्व दोपहर में नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को अमित शाह के कहने पर जद (यू) में शामिल करने की बात कही थी। पटना में पत्रकारों की ओर से प्रशांत किशोर के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि- "जिसे जहां जाना है जाए। हमारे यहां ट्वीट का कोई मतलब नहीं हैं। जिसे ट्वीट करना है करे। हमारी पार्टी में बड़े और बुद्धिजीवी लोगों की जगह नहीं है। सब सामान्य और जमीनी लोग हैं।"

पीके से ही पूछें वे कहां रहना चाहते हैं

नीतीश ने कहा कि- "किसी को हम थोड़े पार्टी में लाए हैं। अमित शाह ने मुझे कहा प्रशांत किशोर को जद (यू) में शामिल करने के लिए तब मैंने उन्हें शामिल कराया। मुझे पता चला है कि पीके (प्रशांत किशोर) आम आदमी पार्टी के लिए रणनीति बना रहे हैं। ऐसे में अब उन्हीं से पूछना चाहिए कि वे जदयू में रहना चाहते हैं या नहीं।"

भाजपा पर निशाना साध रहे हैं पीके

प्रशांत किशोर दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। वे नागरिकता संशोधन कानून को जद (यू) के समर्थन दिए जाने से खासे नाराज हैं। सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर प्रशांत लगातार भाजपा और उसके नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। बिहार में जद (यू) और भाजपा के गठबंधन की सरकार है। प्रशांत के कई बयानों के बाद नीतीश खुद भी असहज हो जा रहे हैं।

दिल्ली में जद (यू) भाजपा का गठबंधन

उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर को दिल्ली चुनाव में जद (यू) ने स्टार प्रचारकों की सूची में भी नहीं रखा है। दिल्ली में भी जद (यू) भाजपा के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। मंगलवार को पटना में पार्टी की अहम बैठक बुलाई गई थी, जिसमें भी प्रशांत किशोर को नहीं बुलाया गया था।

Updated on:
29 Jan 2020, 1:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

परिसीमन और आरक्षण: नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ

परिसीमन बिल पर समर्थन के बदले सत्ता में हिस्सेदारी चाहती है शरद पवार की NCP? केंद्र में सुप्रिया सुले के लिए कैबिनेट पद की मांग की चर्चा