राजनीति

महाराष्ट्र में सियासी संकटः शिवसेना-बोली सीएम हमारा, बीजेपी का दावा जो हम चाहेंगे वही होगा

Maharashtra Assembly बीजेपी-शिवसेना के बीच फिर खिंची तलवार दोनों दलों ने पेश किया अपना दावा अब इतने घंटे बाद सामने आएगा ये फॉर्मूला
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2019, 9:56 PM IST
023.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर एक बार फिर कवायद तेज हो गई है। पिछले 13 दिन में हर रोज हर पल राजनीतिक समीकर बदलते नजर आ रहे हैं। इस बीच गुरुवार को शिवसेना ने मातोश्री में विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में जो निकल सामने आया उस फैसले सभी चौंका दिया।

मातोश्री में सुबह-सुबह उद्धव ठाकरे ने अपनी सभी विधायकों को बुलाया। दरअसल पिछले दो दिन ये प्रदेश में ये बात लगातार सामने आ रही थी कि बीजेपी शिवसेना के विधायकों को खरीदने की तैयारी में है। ऐसे में शिवसेना ने ना सिर्फ विधायकों को एकजुट रहने को कहा बल्कि सरकार गठन को लेकर सबसे बड़ा फैसला भी लिया।

मातोश्री में हुआ ये फैसला
मातोश्री हुई शिवसेना की बैठक में जो फैसला लिया उसने सभी को चौंका दिया। शिवसेना ने साफ कर दिया है कि सरकार किसी की भी बने मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा।

एक होटल में रहेंगे शिवसेना के विधायक
यही नहीं सभी विधायकों को अगले 48 घंटे एक होटल में रहने को भी कहा है। ताकि बीजेपी की ओर से किसी भी विधायक को खरीदा ना जा सके।

उधर..बीजेपी शिवसेना के बयान के बाद बीजेपी ने भी अपने तेवर तल्ख कर लिए हैं।

बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटील ने साफ कहा है कि प्रदेश में सिर्फ गठबंधन की सरकार बनेगी।

मुख्यमंत्री भी वही होगा जो गठबंधन तय करेगा। उन्होंने अगला सीएम देवेंद्र फडणवीस को ही बताया।

ऐसे में एक बार फिर दोनों के बीच बन रही सहमति ने रोचक मोड़ ले लिया है। जो बताता है कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अभी और खींचतान होगी।

Updated on:
7 Nov 2019, 9:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला