राजनीति

एग्जिट पोल से भाजपा का जोश हाई, जीत के जश्न के लिए दिया दो हजार किलो मिठाई का ऑर्डर

मुंबई के बोरीवली में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश हाई अभी से शुरू की जीत के जश्न की तैयारी चार हजार किलो मिठाई का दिया ऑर्डर दुकानदार भी मोदी का मुखौटा पहन बना रहे मिठाई
2 min read
• •
Updated: 21 May 2019, 4:20 PM IST
bjp mithai
एग्जिट पोल से भाजपा का जोश हाई, जीत के जश्न के लिए दिया दो हजार किलो मिठाई का ऑर्डर

नई दिल्ली। देश की 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के नतीजे आने में भले ही अभी थोड़ा वक्त है, लेकिन एग्जिट पोल के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्तांओं का उत्साह चरम पर है। भाजपा के इसी उत्साह का असर अब हर जगह दिखाई भी दे रहा है। खास तौर पर महाराष्ट्र में तो भाजपा कार्यकर्ता अभी से जीत के जश्न की तैयारी में जुट गए हैं। चुनाव नतीजे आने से पहले ही कार्यकर्ताओं ने दो हजार किलो मिठाई का ऑर्डर दे दिया है।


मिठाई बनाने वाले भी मोदी
भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश के साथ-साथ मिठाई बनाने वालों में भी उत्साह कुछ कम नहीं है। मिठाई का ऑर्डर लेकर मिठाई बनाने वाले भी मोदी के मुखौटे पहनकर मिठाई बना रहे हैं। यानी मिठाई बनाने वाले भी मोदी के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। मिठाई बनाते हुए इन मिठाईवालों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यहां दिया गया ऑर्डर

दरअसल ये सब हो रहा है मुंबई के बोरीवाली स्थित इलाके में। जहां भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी चुनावी मैदान में हैं। एग्जिट पोल के नतीज देख शेट्टी और उनसे जुड़े समर्थक जबरदस्त जोश में हैं। यही वजह है कि जीत का जश्न मनाने के लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई है।

दुकानदारों के मुताबिक उन्हें गोपाल शेट्टी की ओर से ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के साथ ही लोगों में भाजपा की वापसी को लेकर भी उत्साह नजर आ रहा है। आपको बता दें कि गोपाल शेट्टी अपने क्षेत्र में खासा दबदबा रखते हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले वे बोरीवली विधानसभा से एमएलए रह चुके हैं। खास बात यह है कि यहां गोपाल शेट्टी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर से है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों के बीच जबरदस्त जुबानी जंग भी देखने को मिली।

Updated on:
21 May 2019, 4:20 PM IST
Published on: