राजनीति

लापता के पोस्टर लगने के बाद गुरदासपुर पहुंचे बीजेपी सांसद सनी देओल, महिलाओं ने घेरा

BJP MP Sunny Deol लंबे समय बाद पहुंचे गुरदासपुर अधिकारियों के साथ की कामकाज की समीक्षा महिलाओं ने घेरकर की शिकायत
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jan 2020, 4:00 PM IST
sunny deol
बीजेपी सांसद सनी देओल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के नेता और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल ( Sunny Deol ) अपने इलाके में लापता के पोस्टर लगने के बाद पहली बार पहुंचे। खास बात यह है कि उनके पहुंचते ही इलाके लोगों ने उन्हें घेर लिया।

गुरदासपुर ( Gurdaspur ) पहुंचे बीजपी सांसद सनी देओल ने विकास कार्यों पर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कामों को लेकर समीक्षा भी की। सनी देओल ने इस दौरान अधिकारियों से कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा। इस दिशा में अधिकारी अपने काम शुरू करें।

सनी देओल के लंबे समय बाद अपने इलाके में पहुंचने पर महिलाओं ने भी उन्हें घेर लिया। वेलफेयर सोसायटी की सचिव सरबजीत कौर ने बीजेपी सांसद को एनआरआई दूल्हों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

दरअसल वापस जाने के लिए सनी देओल अपनी गाड़ी में बैठ चुके थे। पीछे महिलाओं ने जैसे आवाज लगाई सनी देओल तुरंत गाड़ी से बाहर उतरे तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। सनी ने उतरकर महिलाओं की बात सुनी।

महिलाओं ने सनी देओल से आग्रह किया वे उन एनआरआई दूल्हों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें जो यहां आकर धोखेबाजी करते हैं। सनी देओल ने सभी महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
28 Jan 2020, 4:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल