BJP में फुल टाइम अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी सुगबुगाहट शुरू 11 सितंबर से भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी जहां हरियाणा और महाराष्ट्र में अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है, वहीं पार्टी में फुल टाइम अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो अगले साल जनवरी तक भाजपा की कमान पूरी तरह जेपी नड्डा के हाथ में आ जाएगी। जानकारी के अनुसार भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया होते ही पार्टी की डोर पूर्ण रूप से नड्डा को सौंप दी जाएगी।
आपको बता दें कि नड्डा फिलहाल भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
दरअसल, 11 सितंबर से भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी की ओर से सबसे पहले बूथ स्तर का चुनाव संपन्न कराया जा रहा है।
जबकि मंडल, जिला और राज्य स्तर के चुनाव 15 दिसंबर तक संपन्न करा लिए जाएंगे।
संगठन के इन चुनावों के बाद एक माह बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी।
भाजपा के सीनियर लीडर व राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी राधा मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 सितंबर से बूथ स्तर से पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
संगठनात्मक चुनाव की यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करा ली जाएगी। राधा मोहन ने बताया कि 11-31 अक्तूबर तक मंडल और 11-30 नवंबर तक जिला स्तर के चुनाव करा लिए जाएंगे।
जबकि 1-15 दिसंबर तक राज्य स्तर के चुनावों की प्रक्रिया की पूर्ण करा ली जाएगी।