राजनीति

BJP संसदीय दल कार्यकारिणी का गठन, राजनाथ सिंह होंगे लोकसभा में पार्टी के उपनेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा में सदन का नेता चुना गया राज्यसभा में थावर चंद गहलोत नेता और पीयूष गोयल उपनेता बनाए गए अमित शाह को फिर बनाया गया भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष

2 min read
Rajnath Singh
BJP संसदीय दल कार्यकारिणी का गठन, राजनाथ सिंह होंगे लोकसभा में पार्टी के उपनेता

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को नई संसदीय दल की कार्यकारिणी का गठन किया। इसके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) को लोकसभा में सदन का नेता चुना है। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ( rajnath singh ) को उपनेता नियुक्त किया गया है। जबकि केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत ( Thawar Chand Gehlot ) राज्यसभा में नेता और रेलमंत्री पीयूष गोयल ( Piyush Goyal ) को उपनेता बनाया गया है। वहीं अमित शाह ( Amit Shah ) को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है।

सदन में मोदी के बाद राजनाथ सबसे ताकतवर

मोदी सरकार 2.0 में बेशक अमित शाह का कद नंबर दो के नेता का है लेकिन लोकसभा में स्थिति उलट है। लोकसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कद शाह से बड़ा है। उन्हें सदन का उपनेता बनाया गया है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि गृह मंत्रालय छिनने से खफा हुए राजनाथ सिंह को लोकसभा में तवज्जो देकर पीएम मोदी ने डैमेज कंट्रोल किया है।

प्रह्लाद जोशी बनाए गए चीफ व्हिप

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को चीफ व्हिप बनाया गया है। वहीं अर्जुन राम मेघवाल डिप्टी व्हिप और वी. मुरलीधर राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी व्हिप होंगे। लोकसभा में बीजेपी के सचिव गणेश सिंह और राज्यसभा में भूपेंद्र यादव होंगे। गोपाल शेट्टी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

लोकसभा में संसदीय दल के 18 अन्य व्हिप

वहीं लोकसभा में संसदीय दल के व्हिप के तौर पर 18 अन्य नेताओं की भी नियुक्ति की गई है। इसमें प्रतिम भौमिक, सुनील सिंह , प्रवेश वर्मा, किरीट भाई सोलंकी, जुगल किशोर शर्मा, नलीन कुमार कतील, सुधीर गुप्ता, संतोष पांडे, के. एम. पाटिल, सुरेश पुजारी, कनक मल कटारा, अजय मिश्रा, भानु प्रताप सिंह वर्मा, पंकज चौधरी, खगेन मुर्मू , रंजनाबेन भट्ट , शोभा करंडलाजे और लाकेट चटर्जी शामिल हैं। राज्यसभा में बीजेपी संसदीय दल के व्हिप अमर शंकर साबले, शमशेर सिंह मनहास, श्वेत मलिक, चुन्नीभाई गोहेल, अजय प्रताप सिंह और अशोक वाजपेयी होंगे ।

विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे गडकरी

लोकसभा में कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, अर्जुन मुंडा, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी और जोएल उरांव होंगे। जबकि राज्यसभा में जे पी नड्डा, ओम प्रकाश माथुर, निर्मला सीतारमण , धर्मेंद्र प्रधान और प्रकाश जावड़ेकर विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे ।

Updated on:
12 Jun 2019 05:29 pm
Published on:
12 Jun 2019 05:12 pm