राजनीति

गुजरात में BJP नेता ने उड़ाई Coroan नियमों की धज्जियां, पोती सगाई में पहुंचे 6 हजार लोग

गुजरात में BJP नेता कोरोना नियमों को दिखाया ठेंगा पोती की सगाई समारोह में जमा हुए 6 हजार लोग प्रदेश सरकार ने दिए जांच के आदेश, पूछताछ में जुटी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2020, 2:27 PM IST
Gujarat bjp leader corona violation
गुजरात में बीजेपी नेता ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का संकट लगातार बढ़ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ( Modi Govt ) इससे निपटने के लिए तैयार हो रही वैक्सीन को लेकर लगातार बैठकें कर रही है। यही नहीं देशवासियों को मास्क ना लगाने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग समेत नियमों के पालन की हिदायत दे रही है। लेकिन बीजेपी ( BJP ) के नेता ही इन नियमों के खुले आम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

मामला और कहीं का नहीं बल्कि पीएम मोदी के गृहनगर गुजरात का है। जहां बीजेपी नेता की पोती की सगाई में ही 6 हजार लोग शामिल हो गए।

गुजरात में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच जहां 4 महानगरों नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है तो वहीं प्रदेश में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कांति गामित ने कोरोना नियमों को ठेंगा दिखाते नजर आए। बीजेपी नेता की पोती की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायररल हो रहा है।

इस वीडियो में हजारों लोग गरबा गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं नेता जी की पोती के सगाई समारोह में शामिल ये लोग कोरोना गाइडलाइन्स की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।

सरकार ने दिए जांच के आदेश
वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने वीडियो का विश्लेषण कर जांच के आदेश दिए हैं तो वही स्थानीय पुलिस ने इस मामले में पूर्व मंत्री कांति गामित को पुलिस स्टेशन बुलाकर उनसे पूछताछ की।

गुजरात में कोरोना की स्थिति
राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 10 हजार को पार कर गई है. अहमदाबाद और सूरत समेत चार महानगरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। मंगलवार को 1477 नए मामले सामने आए हैं। जिस जिले में बीजेपी नेता की पोती का सगाई कार्यक्रम था, वहां अब तक 961 मरीज मिल चुके हैं। इस इलाके अब तक कोरोना वायरस से 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

Published on: