राजनीति

लोकसभा में भाजपा के 3 सांसदों ने बनाया 100 प्रतिशत हाजिरी का रिकॉर्ड, सुप्रिया ने पूछे 983 सवाल

लोकसभा में हाजिरी का रिकॉर्ड कायम करने वालों में तीन सांसद चिनाय्या सेठी व रमेश चंद्र कौशिक और राजेश कुमार दिवाकर सत्ताधारी भाजपा के भी हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 9:18 AM IST
lok sabha
लोकसभा में भाजपा के 3 सांसदों ने बनाया 100 प्रतिशत हाजिरी का रिकॉर्ड, सुप्रिया ने पूछे 983 सवाल

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र बुधवार यानी आज शुरू हो रहा है। इस बीच संसद में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एक ओर जहां संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए सांसदों से अपील की जाती है, वहीं तीन सांसद ऐसे भी हैं जिनका अटेंडेंस रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है। इन सांसदों ने न केवल सदन की कार्यवाही में बिना किसी गैर-हाजिरी के हिस्सा लिया, बल्कि बहस में सबसे अधिक भागीदारी का भी रिकॉर्ड बनाया।

सबसे अधिक 1722 बहस में भाग लिया

दरअसल, उत्तर प्रदेश बांदा से पहली बार लोकसभा चुनकर पहुंचे भैरों प्रसाद मिश्र ने पिछले चार सालों की सदन कार्यवाही में 100 प्रतिशत हाजिरी का रिकॉर्ड बनाया है। यही नहीं मिश्र ने सबसे अधिक 1722 बहस में भाग लेकर भी नया रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा बीजू जनता दल के सांसद कुलमणी सामा ने भी सदन में 100 प्रतिशत हाजिरी की मिसाल पेश की है। हाजिरी का रिकॉर्ड कायम करने वालों में तीन सांसद चिनाय्या सेठी व रमेश चंद्र कौशिक और राजेश कुमार दिवाकर सत्ताधारी भाजपा के भी हैं। वहीं, शिवसेना के सांसद अरविन्द सावंत हाजिरी के मामले में तीसरे पायदान पर हैं। सावंत की हाजिरी 99 प्रतिशत हैं।

सुप्रिया सुले ने 983 सवाल पूछे

यही नहीं एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने प्रश्नकाल में सबसे अधिक सवाल पूछने का रिकॉर्ड बनाया है। सुले ने पिछले चार साल के दौरान 983 सवाल पूछे हैं। लोकसभा और पीआरएस वेब साईट के अनुसार ऐसे सांसदों में 74 सांसद ऐसे भी हैं, जिनकी हाजिरी का प्रतिशत 90 है। वहीं, सदन कार्यवाही के दौरान सबसे अधिक सवाल पूछने वाले 10 सांसदों में भाजपा की महिला सांसद हिमा विजय कुमार भी शामिल हैं। हिमा विजय महाराष्ट्र भाजपा से ताल्लुक रखते हैं।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड