राजनीति

प्रियंका गांधी के शिमला स्थित घर को तोड़े जाने की मांग, जानें सीएम Jai Ram Thakur ने क्या दिया बयान

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित घर के अवैध निर्माण को तोड़े जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में रोष शिमला स्थित प्रियंका गांधी के घर को भी तोड़े जाने की उठी मांग सीएम Jai Ram Thakur ने प्रियंका के घर को तोड़े जाने की मांग पर दिया बड़ा बयान

2 min read
CM Jai ram thakur on Priyanka Gandhi House demolish demand
हिमाचल प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उद्धव सरकार के बीच चल रहा विवाद अब एक बड़ा राजनीति रूप ले चुका है। कंगना के मुंबई स्थित बंगले से बीएमसी के अवैध निर्माण तोड़े जाने के बाद से ही अब शिमला स्थित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के घर को तोड़े जाने की मांग बढ़ गई है। प्रियंका के घर को लेकर उठी मांग के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ( Jai Ram Thakur ) का बड़ा बयान सामने आया है।

आपको बता दें कि कंगना रनौत के मुंबई स्थित घर में बने अवैध निर्माण को लेकर महाराष्ट्र की बीएमसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ये अवैध निर्माण गिरा दिया था। इसके बाद कई लोगों समेत राजनेता भी कंगना के समर्थन में आ गए थे। इन्हीं में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

सीएम जयराम ठाकुर ने कंगना के दफ्तर को तोड़े जाने को लेकर महाराष्ट्र सरकार की जमकर आलोचना की थी।

कंगना रनौत के मुंबई स्थित घर में बने अवैध दफ्तर के हिस्से को बीएमसी की ओर से तोड़े जाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

अब इस विवाद में हिमालच प्रदेश के शिमला में स्थित प्रियंका गांधी वाड्रा के घर को तोड़े जाने की मांग भी उठने लगी हैं। हालांकि इस मांग के बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में प्रियंका गांधी के आवास पर कार्रवाई करने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका के आवास को तोड़ने जैसी कोई बात नहीं है। सीएम ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी है और उनके मुंबई कार्यालय को तोड़ा गया, तो स्वभाविक रूप से इसका रिएक्शन तो हिमाचल में होना ही था।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी तोड़ने की जो मांग हो रही है उससे मैं सहमत नहीं हूं। प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश में घर बनाकर रह सकती हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी सरकार लेगी।

आपको बता दें कि जयराम ठाकुर ने कंगना घर को लेकर कई गई कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र सरकार की भी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार ने हिमाचल की बेटी के साथ ठीक नहीं किया है। इसको लेकर देशभर में गुस्सा है।

इसके साथ ही सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की कंगना को बहुत सारे मामलों में उलझाने की योजना है। यह निंदनीय कार्य है, हम इसकी निंदा करते हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद के बयान पर मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि उनका बयान भावावेश में दिया गया हो सकता है। यह बयान गलत है। रश्मिधर सूद ने कहा था कि वह शिमला में प्रियंका गांधी का आवास तोड़ने की योजना बनाएंगे।

आपको बता दें कि गुरुवार को बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के समर्थन में प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शिमला में राज्यपाल को ज्ञापन भेजा सौंपा गया।

Published on:
11 Sept 2020 04:27 pm