राजनीति

सीएम केजरीवाल का पीएम मोदी पर निशाना- ‘मुकेश अंबानी की जेब में मोदी सरकार’

केजरीवाल ने भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा केेे ट्वीट पर रिट्वीट कर लिखा है कि मोदी सरकार अंबानी की जेब में है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 10:36 AM IST
cm
सीएम केजरीवाल का पीएम मोदी पर निशाना, ‘ मुकेश अंबानी की जेब में मोदी सरकार’

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। सीएम केजरीवाल ने रिलायंस फाउंडेशन के प्रस्तावित जियो इंस्टीट्यूट को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। आप संयोजक ने कहा कि पहले कांग्रेस और अब मोदी सरकार अंबानी की जेब में है। बता दें कि केजरीवाल ने यह भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा केेे ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उसको रिट्वीट कर लिखा है।

चार सालों में कुछ बदला है क्या?

केजरीवाल ने सवाल खड़ा करते हुए लिखा है कि पिछले चार सालों में कुछ बदला है क्या? बता दें कि एचआरडी मिनिस्ट्री ने हाल ही में ‘इंस्टीट्यूसंस ऑफ एमिनेंस’ की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में रिलायंस फाउंडेशन के प्रस्तावित जियो इंस्टीट्यूट को भी रखा गया था। मिनिस्ट्री के इस कदम की यशवंत सिन्हा ने खूब खिंचाई की थी। केंद्र पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ट्वीट किया था, ‘जियो इंस्टीट्यूट की अभी तक अस्तित्व में भी नहीं है और इसे एमिनेंस का टैग दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने जियो इंस्टीट्यूट मामले पर तंज कसते हुए कहा कि मुकेश अंबानी होने का यही महत्व है।

मुकेश अंबानी पर निशाना

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल ने मुकेश अंबानी पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी वह पिछले लोकसभा चुनाव में मुकेश पर तीखी टिप्पणी कर चुके हैं। उस समय उन्होंने कांग्रेस और भाई-भाई बताया था। केजरीवाल ने कहा था कि मुकेश अंबानी की एक जेब में राहुल गांधी और दूसरी में नरेंद्र मोदी रहते हैं।

Updated on:
12 Jul 2018, 10:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड