राजनीति

CM योगी ने मानी प्रियंका की बात, चिठ्ठी लिख मांगी 1 हजार बसों की लिस्ट

कांग्रेस की 1 हजार बसों की पेशकश को UP के CM योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार कर लिया UP के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने प्रियंका गांधी को पत्र लिख कर जानकारी दी
2 min read
• •
Updated: 18 May 2020, 6:15 PM IST
CM योगी ने मानी प्रियंका की बात, चिठ्ठी लिख मांगी 1 हजार बसों की लिस्ट
CM योगी ने मानी प्रियंका की बात, चिठ्ठी लिख मांगी 1 हजार बसों की लिस्ट

नई दिल्ली। प्रवासी मजदूरों ( migrant workers ) को उनके घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस की ओर से की गई एक हजार बसों की पेशकश को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( UP CM Yogi Adityanath ) ने स्वीकार कर लिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारियों ने कांग्रेस से सभी बसों की सूची मांगी है।

यूपी सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ( Avneesh Awasthi ) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) को पत्र लिख कर सरकार की ओर से सहमति की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पत्र में कहा गया कि प्रियंका गांधी अविलंब 1000 बसों की सूची उपलब्ध कराएं।

इसके साथ ही चालक/परिचालक की पूरी जानकारी भी दें, जिससे प्रवासी मजदूरों को इनके इस्तेमाल में सुगमता हो सके।

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उनके प्रस्ताव को स्वीकार न करने का आरोप लगाया था।

दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को योगी सरकार से उन बसों को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति देने का आग्रह किया था, जो सीमा पर पहुंच गई हैं और अब फंसी हुई हैं। उन्होंने उप्र के मुख्यमंत्री से एक वीडियो के जरिए अपील जारी की थी।

लगभग 400 बसें बहाज गोवर्धन सीमा पर पहुंच गई थीं और कहा जा रहा है कि बसों में प्रवासी मजदूर हैं।

प्रियंका गांधी ने राजस्थान के अलवर और भरतपुर से प्रवासियों को ले जाने के लिए 500 बसों की व्यवस्था की है, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि इन्हें यूपी सरकार से राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली।

Updated on:
18 May 2020, 6:15 PM IST
Published on: