
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने राजस्थान के अलवर और भरतपुर से प्रवासियों ( Emigrants ) को देश के अन्य हिस्सों में ले जाने के लिए 500 बसों की व्यवस्था की है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि लेकिन, उत्तर प्रदेश सरकार ( Government of Uttar Pradesh ) से राज्य में इस बाबत प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली है।
बसों को मथुरा जाने के लिए बहज गोवर्धन सीमा पर पहुंचना है और बताया जा रहा है कि बस में प्रवासी मजदूर ( Migrant labor ) हैं।
प्रियंका गांधी ने शनिवार को औरैया में हुई दुखद सड़क दुर्घटना के बाद प्रवासियों को लाने के लिए एक हजार बसों को चलाने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा।
हादसे में 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस इन चार्टर्ड बसों की कीमत ऐसे समय में वहन करेगी, जब प्रवासियों को सुरक्षित घर लौटने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा कि आपसे निवेदन कर रही हूँ, ये राजनीति का वक्त नहीं है।
हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हजारों श्रमिक, प्रवासी भाई बहन बिना खाये पिये, पैदल दुनिया भर की मुसीबतों को उठाते हुए अपने घरों की ओर चल रहे हैं।
हमें इनकी मदद करने दीजिए। हमारी बसों को परमीशन दीजिए।
उन्होंने यह भी कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में प्रवासी श्रमिक पैदल ही यात्रा कर अपनी घर वापसी के लिए प्रयत्न कर रहे हैं और ऐसे में उनके लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समय में राष्ट्र निर्माण करने वालों को उनके हाल पर नहीं छोड़ा जा सकता है। इसलिए हम गाजीपुर और नोएडा सीमाओं से 500-500 बसों का संचालन करना चाहते हैं।
Updated on:
17 May 2020, 10:30 PM IST
Published on:
17 May 2020, 5:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.