राजनीति

LPG के दाम बढ़ने पर घिरी भाजपा, कांग्रेस और आप ने साधा निशाना

LPG की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद AAP और कांग्रेस ने BJP के खिलाफ मोर्चा खोल दिया नए साल के पहले दिन केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आम आदमी पार्टी की कड़ी आलोचना की
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2020, 5:54 PM IST
LPG के दाम बढ़ने पर घिरी भाजपा
LPG के दाम बढ़ने पर घिरी भाजपा

नई दिल्ली। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने महंगाई को रोकने में विफल होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नए साल के पहले दिन केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आप की कड़ी आलोचना की। जावड़ेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आप पिछले साढ़े चार साल से सो रही थी और वे दूसरों द्वारा किए गए काम का श्रेय लेते रहे हैं।

उन्होंने यह भी जोर दिया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) मुद्दे पर आप और कांग्रेस द्वारा दिल्ली में हिंसा फैलाई गई और आप विधायक अमानतुल्ला खान ( AAP MLA Amanatullah Khan ) ने दंगे भड़काने वाला एक बयान दिया, जिसने दिल्ली में माहौल बिगाड़ दिया। आप ने इन आरोपों के जवाब में महंगाई के मुद्दे को हवा दे दी और ट्वीट किया, "प्रकाश जावड़ेकर और उनकी पार्टी ने एलपीजी की कीमत 19 रुपये बढ़ा दी। यह किसका क्रेडिट है।" बढ़ती महंगाई पर भाजपा पर हमला करने से कांग्रेस भी पीछे नहीं है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ( Randeep Singh Surjewala ) ने हिंदी में ट्वीट किया, "मोदी सरकार का नए साल का पहला महंगा तोहफा। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 19 रुपये बढ़े। कमर्शियल सिलेंडर के दाम 29.50 रुपये बढ़े। पिछले पांच महीने में दाम 137 रुपये बढ़े। बढ़ती महंगाई से गृहणी त्रस्त हैं, पर भाजपाई अहंकार में मस्त हैं।" सुरजेवाला ने नए साल के पहले दिन एलपीजी मूल्य वृद्धि पर प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट भी संलग्न की। इसके साथ ही उन्होंने रेल किराया बढ़ाने का मुद्दा भी उठाया।

Updated on:
1 Jan 2020, 5:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल