राजनीति

कांग्रेस के निशाने पर मोदी सरकार, CAA विरोधी प्रदर्शन की तुलना ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ से की

CAA के खिलाफ राष्ट्रव्यापी नाराजगी की तुलना कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन से की एके एंटनी ने PM मोदी से CAA को वापस लेने और NRC पर आगे नहीं बढ़ने का आग्रह किया एंटनी ने कहा कि मोदी के भाषण से कोई भी समझ सकता है कि वह विरोध को देखते हुए नरम हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Dec 2019, 1:01 PM IST
d.png

नई दिल्ली।नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ राष्ट्रव्यापी नाराजगी की तुलना भारत छोड़ो आंदोलन के साथ करते हुए पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसे (CAA) वापस लेने और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) पर आगे नहीं बढ़ने का आग्रह किया। यहां के रामलीला मैदान में मोदी के 90 मिनट के भाषण के तुरंत बाद एंटनी ने कहा कि यह मोदी हैं जो झूठ बोल रहे हैं। उनके भाषण से कोई भी समझ सकता है कि वह विरोध को देखते हुए थोड़ा नरम हो गए हैं। यह विरोध प्रदर्शन बेजोड़ है, जिसमें खास तौर से युवकों की बड़ी भागीदारी रही। हर गुजरते दिन के साथ, विरोध को समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी अपनी सरकार के बेहद विफलता, अभूतपूर्व बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाने के लिए सीएए और एनआरसी के साथ आए हैं। जनता इस बात को समझ रही है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि अगर अभी नहीं तो कभी, आखिरकार मोदी को अपना सिर शर्म से झुकाना होगा और दोनों कानून वापस लेना होगा। उनका आज का भाषण साफ तौर पर उनके नरम पड़ने का संकेत है, क्योंकि उन्होंने कहा कि एनआरसी पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

एंटनी ने कहा कि कांग्रेस CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को मजबूत करेगी और इसके लिए अपने सभी संगठनों को तैनात करेगी, क्योंकि यह संविधान पर आए संकट का मुद्दा है। एंटनी ने कहा कि हम सभी समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेकर विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के लिए एक साझा मंच पर आने को तैयार हैं।

Updated on:
23 Dec 2019, 1:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल