राजनीति

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने खुद को बताया पाकिस्तानी! ‘हिंदुस्तान मोदी-शाह की प्रोपर्टी नहीं’

देश भर में CAA के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के तनातनी जारी लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सीएए को लेकर अब भाजपा को घेरने का प्रयास किया
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 12:02 PM IST
कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने खुद को बताया पाकिस्तानी!
कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने खुद को बताया पाकिस्तानी!

नई दिल्ली। देश भर में नागरिकता संशोधन एक्ट ( CAA ) के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) और कांग्रेस के तनातनी जारी है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सीएए को लेकर अब भाजपा को घेरने का प्रयास किया है। यही नहीं कांग्रेस नेता यह भी भी कहा कि भाजपा नेता उनकी पहचान एक पाकिस्तानी के रूप में करवाते हैं, तो आज वह स्वंय कहना चाहते हैं कि हां मैं, पाकिस्तानी हूं।

दरअसल, कांग्रेस नेता पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना इलाके में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘भाजपा के लोग मुझे पाकिस्तानी कहकर पुकारते हैं, इसलिए आज मैं खुद कहना चाहता हूं कि हां, हूं मैं पाकिस्तानी।

आपको जा करना है, वो कर लीजिए।, कांग्रेस नेता ने कहा कि आज हम अपने देश में ही सही बात नहीं कह सकते, क्योंकि अगर आपने सच को सच कहा तो देशद्रोही कहलाएंगे।

अधीर रंजन चौधरी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि यह देश नरेंद्र मोदी और अमित शाह की संपत्ति नहीं है, जो हमारे रहने, खाने और क्रियाकलापों को निर्देशित करे।

उन्होंने कहा कि मोदी—शाह को यह समझ लेना चाहिए कि वो आज हैं, लेकिन कल नहीं होंगे।

Updated on:
16 Jan 2020, 12:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल