हादसे में कम से कम 40 यात्री घायल हो गए हैं। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे मंत्रालय के मीडिया निदेशक आर.डी. बाजपेयी ने दिल्ली में कहा, "सालागांव के निकट सुबह 6.45 बजे एक मालगाड़ी के गार्ड वैन से टकराने के बाद भुवनेश्वर-मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के आठ डब्बे बेपटरी हो गए।"