28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / निर्भया गैंगरेप केस: गर्दन की नाप लेते ही जोर-जोर से रोने लगे चारों दोषी, शांत कराने को लेनी पड़ी काउंसलर की मदद

निर्भया गैंगरेप केस: गर्दन की नाप लेते ही जोर-जोर से रोने लगे चारों दोषी, शांत कराने को लेनी पड़ी काउंसलर की मदद

देश के चर्चित निर्भया गैंगरेप और मर्डर (Nirbhaya Gang Rape-Murder) केस निचली अदालत के आदेशानुसार दोषियों को फांसी 22 जनवरी को फांसी दी जानी है तिहाड़ जेल प्रशासन ने भी निर्भया के दोषियों को फांसी देने की तैयारियां शुरू कर दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 16 Jan 2020, 9:50 AM IST

b.png

निर्भया गैंगरेप केस: गर्दन की नाप लेते ही जोर-जोर से रोने लगे चारों दोषी

नई दिल्‍ली। देश के चर्चित निर्भया गैंगरेप और मर्डर ( Nirbhaya Gang Rape case ) केस में जैसे-जैसे फांसी पर लटकाए जाने की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चारों दोषियों की दिल की धड़कनें तेज होती जा रही हैं।

निचली अदालत के आदेशानुसार चारों दोषियों को फांसी 22 जनवरी को फांसी दी जानी है।

वहीं, फांसी की तारीफ मुकर्रर होते ही तिहाड़ जेल ( Tihar Jail ) प्रशासन ने भी निर्भया के दोषियों को फांसी देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ओडिशा: कटक में पटरी से उतरी उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, कई यात्री घायल

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फांसी की सजा देने के लिए जेल प्रशासन ने चारों दोषियों के गले की नाप ली है।

इस दौरान जैसे ही प्रशासन की ओर से यह प्रक्रिया पूर्ण की गई, तो चारों दोषी ( अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा, मुकेश सिंह और पवन गुप्‍ता ) आपा खो बैठे और फूट-फूट कर रोने लगे।

यहां तक कि चारों आरोपी जेल प्रशासन ने दया की गुहार भी लगा रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का नारा— देश बदला है अब दिल्ली बदलो

दिल्ली गैंगरेप के दोषी ने 'डेथ वॉरंट' को दी चुनौती, निर्भया की मां ने कानून पर जताया भरोसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही जेल प्रशासन ने चारों दोषियों के गले की नाप ली तो वह जोर-जोर से रोने लगे। यहां तक कि उनको चुप कराने के लिए जेल प्रशासन को काउंसलों का सहारा लेना पड़ा।

बताया गया कि जेल प्रशासन को डर है कि इन हालातों में दोषी कोई गलत कदम न उठा लें, लिहाजा उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है।