राजनीति

जम्मू-कश्मीर के राजा हरि​ सिंह के बेटे कर्ण सिंह ने किया आर्टिकल 370 हटाने का स्वागत

Congress Leader Karan Singh ने आर्टिकल 370 को हटाए जाने का किया स्वागत केंद्र शासित प्रदेश के रूप में लद्दाख के अस्तित्व का भी किया स्वागत कश्मीर के सभी वर्गों और क्षेत्रों की भलाई अंतिम इच्छा

2 min read
Aug 08, 2019
Congress Leader Karan Singh

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने का स्वागत किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह केंद्र शासित प्रदेश के रूप में लद्दाख के अस्तित्व का भी स्वागत करते हैं।

आपको बता दें कि डॉ. कर्ण सिंह जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के बेटे हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने धारा 35 ए में जेंडर संबंधी भेदभाव को संबोधित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

कर्ण सिंह ने कहा कि उनकी केवल एक ही इच्छा है कि जम्मू और कश्मीर के सभी वर्गों और क्षेत्रों की भलाई हो।

हालांकि कर्ण सिंह ने इसे संसद में लिया गया जल्दबाजी भरा फैसला बताया। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय तक पहुंचने के लिए अभी इसको कई पड़ावों से होकर गुजरना पड़ेगा।

यही नहीं इसके लिए उन्होंने राजनीतिक वार्ता जारी रखने को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के दो मुख्य क्षेत्रीय लोगों को राष्ट्र विरोधी की संज्ञा देना पूरी तरह से गलत है, क्योंकि यहां के लोगों ने राज्य के लिए बलिदान दिया है।

कांग्रेस नेता ने जल्द ही जम्मू—कश्मीर का माहौल शांत व ठीकठाक होने की कामना भी की।

Updated on:
08 Aug 2019 11:08 pm
Published on:
08 Aug 2019 03:03 pm