7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुलाम नबी आजाद के बयान पर भाजपा का पलटवार- पाकिस्तान को मौका दे रही कांग्रेस

NSA Ajit Doval पर कांग्रेस के बयान पर भाजपा उग्र गुलाम नबी आजाद से मांगी माफी पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 8 Aug 2019, 12:53 PM IST

BJP

नई दिल्ली।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ( NSA Ajit Doval ) को लेकर आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि एनएसए अजीत डोभाल पर दिया बयान शर्मनाक है।

भाजपा नेता ने आजाद के बयान की तुलना पाकिस्तान से कर दी। उन्होंने कहा कि इस तरह का इल्जाम पाकिस्तान के लोग लगाते हैं। शाहनवाज ने यह भी कहा कि आजाद के इस बयान का इस्तेमाल पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय फोरम पर कर सकता है। इसके लिए कांग्रेस नेता को बिना देरी लगाए माफी मांगनी चाहिए।

स्मृति ईरान का सुषमा स्वराज के नाम भावुक संदेश- दीदी ऊपर मेरे लिए भी जगह रखिएगा

दरअसल, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोभाल पर निशाना साधा था। उन्होंने डोभाल के वीडियो पर सवाल उठाते हुए कहा था कि आप पैसा देकर किसी को भी साथ ला सकते हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को एनएसए अजीत डोभाल ( NSA Ajit Doval ) का एक वीडिया वायरल हुआ था। यह वीडियो शोपियां का था, जिसमें वह आम कश्मीरियों के साथ सड़क पर खाना खाते नजर आ रहे थे।

गुलाम नबी आजाद ने डोभाल के वीडियो पर उठाया सवाल— पैसे से किसी को ला सकते हो साथ

दरअसल, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद एनएसए अजित डोभाल ( NSA Ajit Doval ) ने वहां जाकर लोगों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कश्मीर मसले को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत की थी।यहां तक कि डोभाल ने कई स्थानों पर सीआरपीएफ व पुलिस के जवानों से भी बातचीत की थी।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोभाल फिलहाल श्रीनगर में हैं। डोभाल यहां सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं।

जम्मू में सामान्य दिखे हालात, जरूरत का सामान लेने सड़कों पर निकले लोग