राजनीति

कांग्रेस नेताओं ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं 6,340 ट्वीट्स के साथ हैशटैग हैप्पी बर्थडे प्रियंका गांधी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है

2 min read

नई दिल्ली। देशभर से कांग्रेस ( Congress ) के नेताओं और आम कार्यकर्ताओं ने पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) को उनके जन्मदिन के मौके पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

6,340 ट्वीट्स के साथ हैशटैग हैप्पी बर्थडे प्रियंका गांधी ( #HappyBirthdayPriyankaGandhi ) ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ( Captain Amarinder Singh ) ने प्रियंका की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रिय प्रियंका गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

भगवान आपको लंबा, स्वस्थ और खुशहाल जीवन प्रदान करे। आपको देश की भलाई के लिए लड़ते देखना प्रेरणादायक है।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे प्रियंका गांधी जी। आपको अच्छा स्वास्थ, खुशी और सफलता हासिल हो।"

दिग्गज अभिनेता और नेता शत्रुघन सिन्हा ने लिखा, "प्रियंका गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

वह एक अद्भुत बेटी, प्यारी बहन, सुपर मां और एक महान पत्नी हैं। आप जीवन के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धताओं और चमक के साथ निस्वार्थ भाव से काम करती रहें।

आपको शांति, खुशी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं।"

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने लिखा, "कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी जी को मेरी तरफ से जन्मदिन पर शुभकामनाएं।

आप इसी तरह दृढ़ संकल्प और करुणा के साथ नेतृत्व करती रहें।"

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने लिखा, "प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। उन्हें आने वाले वर्षो में सफलता मिले और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे।"

इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रियंका को शुभकामनाएं दी।

एक यूजर ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रियंका गांधी जी। आप भारत का भविष्य हो।" दूसरे ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई प्रियंका गांधी मैडम।" एक अन्य ने लिखा, "हमारी प्यारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को जन्मदिन की बधाई। हमेशा खुश रहो।"

ये भी पढ़ें

नए साल के जश्न में डूबा समूचा देश, PM मोदी और राहुल गांधी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
Updated on:
12 Jan 2020 05:58 pm
Published on:
12 Jan 2020 05:51 pm
Also Read
View All