मीनाक्षी ने कहा कि हमारी सरकार 2014 में आई, जबकि जिन लोगों को नागरिकता मिल रही है वे 2014 के पहले से भारत मे रह रहे हैं। हमारे कार्यकाल में ये लोग नहीं आए थे। हम सिर्फ मानवता के नाम पर उन्हें नागरिकता दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश में धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया गया है। इस मार्च में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी शिरकत करना था, लेकिन चुनाव समिति की बैठक की वजह से ये नेता नहीं आ पाए।