संभल: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध पूरे देश में अलग-अलग जगह पारित होने के साथ ही हो रहा है। वहीँ अब भाजपा (BJP) ने इसके लिए जन जागरण अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में आज राज्य मंत्री गुलाबो देवी (Gulabo Devi) के नेतृत्व में चंदौसी में सौ मीटर तिरंगे के साथ सीएए के समर्थन में पदयात्रा(Railly) निकाली गयी। इस दौरान कई भाजपा नेता और विधायक भी मौजूद रहे। वहीँ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा।