राजनीति

कांग्रेस ने ट्वीट किया राहुल के साथ पीएम मोदी के हमशक्ल का फोटो, सोशल मीडिया पर चला प्रतिक्रियाओं का दौर

चुनावी सीजन के बीच कांग्रेस के आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से डाली गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 7:46 PM IST
news
कांग्रेस ने ट्वीट किया राहुल के साथ पीएम मोदी के हमशक्ल को फोटो, सोशल मीडिया पर चला प्रतिक्रियाओं का दौर

नई दिल्ली। चुनावी सीजन के बीच कांग्रेस के आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से डाली गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। यह तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक की है। दरअसल, कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना राम्या की ओर से डाली गई इस तस्वीर में राहुल गांधी पीएम मोदी के हमशक्ल के साथ नजर आ रहे हैं।

दिव्या ने यह तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि WHO DAT? आपको बता दें कि पीएम मोदी की तरह दिखने वाले अभिनंदन पाठक इन दिनों कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यह तस्वीर भी चुनाव प्रचार के दौरान ही ली गई थी। प्रचार के दौरान राहुल गांधी की अभिनंदन पाठक से हुई थी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होते ही ट्वीटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक ओर जहां कुछ लोग इस तस्वीर पर फनी जोक्स शेयर कर रहे हैं, वहीं कुछ इस तस्वीर को लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Updated on:
12 Nov 2018, 7:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा