26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजप्रताप तलाक के लिए पिता लालू का जेल से बाहर आने का नहीं करेंगे इंतजार, गुमराह करने वाला नेता पार्टी से निलंबित

तेजप्रताप को गुमराह करने के आरोप में आरजेडी के स्टूडेंट विंग के नेता आकाश यादव को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 7 Nov 2018, 7:45 PM IST

तेजप्रताप तलाक के लिए पिता लालू का जेल से बाहर आने का नहीं करेंगे इंतजार, गुमराह करने वाला नेता पार्टी से निलंबित

तेजप्रताप तलाक के लिए पिता लालू का जेल से बाहर आने का नहीं करेंगे इंतजार, गुमराह करने वाला नेता पार्टी से निलंबित

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने एक बार फिर से कहा है कि वह तलाक के लिए अपने पिता की जमानत का इंतजार नहीं कर सकते हैं। क्योंकि यह उनकी समस्या का हल नहीं है। बता दें कि तेजप्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए पटना के सिविल कोेर्ट में अर्जी दाखिल की है। इसके बाद से बिहार में जैसे भूचाल आ गया है। बिहार की राजनीति में तेजप्रताप और ऐश्वर्या के परिवार का कद बहुत बड़ा है। इसलिए इस घटना ने दोनों ही परिवारों को चिंता में डाल दिया है। इस मामले को लेकर तेजप्रताप को काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि प्रधानमंत्री भी उनसे आकर कहे तो भी वह नहीं मानेंगे और ऐश्वर्या से तलाक लेंगे।

तेज प्रताप यादव ने तलाक की खबरों के बीच इस मंदिर के महंत को कियाा फोन, कहा आपके वचन का पालन करूंगा

तेजप्रताप ने ऐश्वर्या पर लगाए हैं कई गंभीर आरोप

आपको बता दें कि तेजप्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी याचिका में बताया है कि ऐश्वर्या उनका मानसिक उत्पीड़न करती थी और वह उनके व्यक्तित्व और धार्मिक मामलों पर तिखी टिप्पणी करती थी। तेजप्रताप का कहना है कि उनकी बहन ने भी ऐश्वर्या का ही साथ दिया है। इधर तलाक की अर्जी दाखिल होने के बाद से ऐश्वर्या लालू के पटना स्थित आवास चली गई हैं। एक तरफ जहां तेजस्वी को मनाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ अब इसको लेकर तरह-तरह की शंकाएं गढ़ी जा रही है। बता दें कि इस मामले की सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी।

कॉलेज टाइम से ही सुंदरता की धनी रही हैं तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या, तस्वीरों में देखें उनका ग्लैमरस लुक

राजद नेता पार्टी से सस्पेंड

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि तेजप्रताप को गुमराह करने के आरोप में आरजेडी के स्टूडेंट विंग के नेता आकाश यादव को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि आकाश तेजप्रताप के बेहद करीबी माने जाते हैं। तेजप्रताप ने खुलासा करते हुए बताया था कि ऐश्वर्या अपने पिता के लिए सारण से लोकसभा टिकट के लिए दबाव बना रही थी। उनका कहना था कि यदि उनके पिता को टिकट नहीं मिलेगा तो फिर उनसे शादी करने का क्या फायदा हुआ। जबकि वे चंद्रिका राय के चुनाव लड़ने से समहत नहीं है।