
तेज प्रताप यादव
मिर्ज़ापुर. बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार के तौर पर लालू प्रसाद यादव का विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासनी मंदिर से बेहद लगाव रहा है। समय-समय पर लालू प्रसाद यादव यहां पर अपने परिवार के साथ आ कर दर्शन पूजन करते रहे हैं। अब जबकि तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या का वैवाहिक जीवन संकट में है। विंध्याचल में इस परिवार के तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने अपने परिवार के सुख समृद्धि के लिए मां विंध्यवासनी से प्राथना करने की अपील किया है।
दरअसल मंगलवार को जब विंध्याचल में लालू यादव के सबसे बड़े लड़के तेज प्रताप यादव के पहुंचने की खबर फैली तो इसकी जानकारी के लिए विंध्याचल में लालू यादव परिवार के तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा ने शाम को साढ़े पांच बजे के लगभग तेज प्रताप यादव को फोन किया। राज मिश्रा का कहना है कि पहले तो फोन बिजी था, इसके पांच मिनट के बाद वापस तेज प्रताप का फोन आया।तो उन्होंने उनके आने को लेकर पूछा तो तेज प्रताप ने बताया कि वह घर जा रहे हैं।
उन्होंने जब परिवार में चल रहे विवाद के संबंध में पूछा तो वह हंसने लगे और राज मिश्रा ने उनसे फोन पर वचन लिया की उनके पिता लालू प्रसाद यादव के बाहर निकलने तक कोई भी परिस्थिति उत्पन्न होने नहीं देंगे। इस पर हामी भरते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि मां विंध्यवासिनी से आप मेरे परिवार की सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना करिए और मैं कोशिश करूंगा कि आप के वचन का पालन करूं। पत्रिका से बात करते हुए राज मिश्रा का कहना है कि बात करते वक्त वह खुश मिजाज और खुश नजर आ रहे थे।
By Suresh Singh
Updated on:
30 Nov 2018, 7:21 PM IST
Published on:
7 Nov 2018, 3:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.