कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कई लोगों पर कोविड-10 पॉजिटिव होने का शक पूर्व CM वसुंधरा बेटे दुष्यंत सिंह के साथ लखनऊ में आयोजित कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुईं थी
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कई लोगों पर कोविड-19 ( Covid19 ) पॉजिटिव होने का शक है।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) ने कबूला है कि वह और उनके बेटे दुष्यंत सिंह लखनऊ में आयोजित कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) की पार्टी में शामिल हुए थे। अब दोनों ही नेता सेल्फ-आइसोलेशन में हैं।
झालावाड़ से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा के पुत्र दुष्यन्त सिंह ने पत्रिका के साथ बातचीन में बताया कि उन्हें जैसे ही कनिका कपूर के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने का पता चला वह आइसोलेशन में चले गए।
उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह वह उनके सुसराल लखनऊ गए थे, जहां कनिका कपूर भी एक कार्यक्रम में आई थी।
दुष्यंत ने कहा कि वह कल तक सांसद आए हैं, जहां उनके तापमान औऱ जबान की नियमित जांच हुई है। इसमें वह सामान्य आए हैं। उन्होंने एहतियात के तौर पर आज isolate हो गए।
वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने बताया कि कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी।
कनिका कपूर, जो कि कोरोना संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।