कोरोना की चपेट में मशहूर सिंगर कनिका कपूर, इंस्टाग्राम पर लिखा कबूलनामा
मशहूर गायिका कनिका कपूर ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह नोवल कोरोवायरस से पीड़ित
इंस्टा पर लिखा, "पिछले चार दिनों से मुझमें फ्लू के लक्षण थे, जांच में मैं कोविड-19 पॉजिटिव
नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड गीत 'बेबी डॉल' से चर्चा में आईं गायिका कनिका कपूर ( Singer Kanika Kapoor )ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह नोवल कोरोना वायरस ( coronavirus ) से पीड़ित हैं।
वह भारत की शायद पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं, जो इस वायरस की चपेट में आई हैं। कनिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पिछले चार दिनों से मुझमें फ्लू के लक्षण थे, मैंने अपनी जांच कराई और पाया कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं।
मैं और मेरा परिवार अभी बिल्कुल अलग-थलग रह रहे हैं और इससे ठीक होने के लिए चिकित्सकों की सलाह का पालन कर रहे हैं।"