लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस पार्टी को करीब एक हफ्ता बीत जाने के बाद कनिका ने खुलासा किया है और इसके बाद दो बड़े नेताओं ( दुष्यंत, वसुंधरा ) ने खुद को आइसोलेट किया है। लेकिन इस बीच ये लोग कई सैकड़ों लोगों से मिल चुके हैं। खास तौर पर दुष्यंत तो गुरुवार को संसद भवन पहुंचे थे। इस दौरान तमाम सांसदों और मंत्रियों को संपर्क में भी आए। ऐसे में इन सभी में कोरोना के संक्रमण फैलने के चांस बढ़ गए हैं।