इसी के चलते लखनऊ के खुर्रमनगर, विकासनगर, अलीगंज, महानगर, गुडंबा, इंदिरानगर के एरिया सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आदेश जारी कर इन क्षेत्रों को 23 मार्च अथवा अगले आदेश तक बंद करने की बात कही है। इसमें प्रतिष्टित संस्थान, मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी, रोजमर्रा की जरूरत वाली चीजें जैसे दूध, अनाज की दुकानें खुली रहेंगी। इसी के साथ ही लखनऊ के सभी रेस्ट्रा, काफी, चाय स्टाल भी बंद कर दिए गए हैं।