राजनीति

10 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, राहुल के विकल्प पर फैसला संभव

10 अगस्त को CWC Meeting 2019 कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर कोई बड़ा फैसला बैठक में शामिल हो सकते हैं 24 पूर्णकालिक सदस्य
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2019, 7:19 PM IST
CWC Meeting 2019

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे से पार्टी में मचा घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर अब 10 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CWC meeting 2019 ) की बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा कि बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की जिम्मेदारी उठाते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा ( CWC Meeting 2019 9 ) दे दिया था। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था और नेता उन्हें मनाने में जुटे थे, लेकिन राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि पार्टी को अब अपना नया अध्यक्ष ढूंढ लेना चाहिए।

हालांकि CWC की बैठक ( CWC Meeting 2019 ) में नए अध्यक्ष पद के लिए कौन नेता शामिल होगा, इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। कुछ नेताओं का तो यहां तक कहना है कि कांग्रेस का मुखिया चुनने की प्रक्रिया में केवल 24 पूर्णकालिक सदस्य ही CWC की बैठक में शामिल हो सकते हैं।

कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष?

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। हालांकि पार्टी नेताओं में कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम की भी चर्चा है।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा तो फिर कौन होगा। यहां एक बड़ा सवाल यह भी कि राहुल के इस्तीफे के बाद पार्टी के कई दिग्गज नेता भी अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को सौंप चुके हैं।

Updated on:
4 Aug 2019, 7:19 PM IST
Published on: