15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी का बयान, उन्नाव केस में SC का आदेश यूपी में फैले ‘जंगल राज’ पर मुहर

Congress Leader Priyanka Gandhi का बड़ा बयान प्रियंकाः SC का निर्णय योगी सरकार की विफलता का सबूत SC ने Unnao Rape से जुड़े Case दिल्ली भेजने का दिया था निर्देश

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Aug 02, 2019

priyanka Gandhi

नई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़ा आदेश दिया गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले से जुड़े सभी पांच मुकदमों की सुनवाई दिल्ली स्थानांतरित किए जाने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने इस फैसले के आधार पर दावा किया है कि शीर्ष अदालत का ये निर्णय यूपी में फैले जंगल राज की पोल खोलता है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Congress Leader Priyanka Gandhi ) ने शुक्रवार को यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट के जरिये लिखा कि शीर्ष अदालत का निर्णय उत्तर प्रदेश में फैले 'जंगल राज' और योगी सरकार की विफलता पर मुहर है।

राज्यसभा में UAPA बिल पास से उन्नाव केस में SC के आदेश तक टॉप 10 खबरें

प्रियंका ने ट्वीट के जरिये योगी सरकार पर जमकर निशाना साथा। उन्होंने लिखा...सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) का फैसला उत्तर प्रदेश में फैले जंगलराज और सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

उन्होंने दावा किया कि अब जाकर भाजपा ने माना कि उन्होंने एक अपराधी को संरक्षण दे रखा था और उन्होंने उसे पार्टी से निष्कासित कर अपनी गलती को सुधारने के लिए कम से कम एक कदम उठाया।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उन्नाव दुष्कर्म कांड ( Unnao rape case ) से संबंधित सभी पांच मुकदमे उत्तर प्रदेश की अदालत से बाहर दिल्ली की अदालत में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था।

उन्नाव रेप केस: पीडि़ता के चाचा महेश को तिहाड़ जेल शिफ्ट करने का आदेश

यही नहीं दुष्कर्म से संबंधित मुख्य मुकदमे की सुनवाई 45 दिन के अंदर पूरी करने का आदेश दिया था।
सर्वोच्च न्यायालय ने रायबरेली के निकट हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी दुष्कर्म पीड़िता को अंतरिम मुआवजे के रूप में 25 लाख रुपये देने का भी आदेश यूपी की योगी सरकार को दिया है।