राजनीति

दिल्ली: कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’, प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला

दिल्ली की रामलीला मैदान में कांग्रेंस की 'भारत बचाओ’ रैली आज सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह रैली में होंगे शामिल रैली में कांग्रेस मोदी सरकार की विभाजनकारी नीतियों का करेगी विरोध
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2019, 12:35 PM IST
d.png

नई दिल्ली। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस आज यानी शनिवार को दिल्ली की रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ’ रैली करने जा रही है।

इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रैली में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के बड़े नेता रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की विभाजनकारी नीतियों का विरोध करेंगे।

देश के अलग-अलग इलाकों से आए कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान में जुटे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के अहमद पटेल, मुकुल वासनिक, अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल और अविनाश पांडे समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने रामलीला मैदान का दौरा कर रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाली इस रैली में मुख्य रूप से तीन मुद्दे (आर्थिक संकट, किसानों की समस्या और बेरोज़गारी ) को उठाया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने इस रैली में हजारों की तदाद में लोगों के पहुंचने का दावा किया है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो 'भारत बचाओ रैली' के माध्यम से कांग्रेस में एक बार फिर राहुल गांधी का नया अवतार नजर आ सकता है।

इसके लिए कांग्रेंस ने कार्यकर्ताओं केा राहुल गांधी के 20 हजार से अधिक मास्क मंगवाए हैं। इन मास्क को पहनकर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के प्रति अपने समर्थन का इजहार करेंगे।

कांग्रेस की ओर से रामलीला मैदान के मुख्य द्वारा पर राहुल गांधी का एक बड़ा कट आउट भी लगाया गया है।

Updated on:
14 Dec 2019, 12:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए