दिग्विजय सिंह के विधायक भाई लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया है कि राष्ट्रीय नागरिकता कानून संसद में पारित हो चुका है, सभी दलों ने अपने विचार व्यक्त कर दिए हैं। इस विषय पर ज्यादा टिप्पणी, बयान, व्यर्थ हैं। इसे स्वीकार करो और आगे बढ़ो। कांग्रेस के दिग्गज नेता का यह ट्वीट तब आया है, जब कांग्रेस शनिवार को बीजेपी के खिलाफ दिल्ली में एक बड़ी रैली करने वाली है।