राजनीति

दिल्ली: कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के सामने रोमेश सभरवाल को दिया टिकट, जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

दिल्ली चुनाव 2020 के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की दी कांग्रेस ने इस सीट से दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के सामने रोमेश सभरवाल को टिकट दिया
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2020, 11:34 AM IST
3.png

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 ( Delhi Assembly Election ) के लिए कांग्रेस ( Congress ) ने सोमवार देर रात सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की दी।

इस लिस्ट में कांग्रेस ने अपने नई दिल्ली विधानसभा सीट ( New Delhi Assembly Seat ) से उम्मीदवार के नाम की भी घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने इस सीट से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind kejriwal ) के सामने रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है।

दिल्ली में भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। इस लिस्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने सुनील यादव को टिकट दिया है।

सुनील यादव भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली के अध्यक्ष रहे हैं। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजिंदर पाल बग्गा, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, नई दिल्ली से सुनील यादव, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री, कालकाजी से धर्मवीर सिंह, कृष्णा नगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों का नाम फाइनल किया था। वहीं दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 10 और उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है।

कुल मिलाकर भाजपा ने 67 उम्मीदवारो को मैदान में उतारा है। भाजपा ने गठबंधन में दो सीट जेडीयू और एक लोजपा को दी है।

शिरोमणि अकाली दल के साथ सीटों पर सहमति नहीं हो पाई थी। लिहाजा अकाली दल ने दिल्ली चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

Updated on:
21 Jan 2020, 11:34 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

परिसीमन और आरक्षण: नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ

परिसीमन बिल पर समर्थन के बदले सत्ता में हिस्सेदारी चाहती है शरद पवार की NCP? केंद्र में सुप्रिया सुले के लिए कैबिनेट पद की मांग की चर्चा