28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / Delhi Election: पर्चा दाखिल करने से पहले केजरीवाल का ट्वीट, नामांकन भरने के लिए इंतजार कर रहा हूं

Delhi Election: पर्चा दाखिल करने से पहले केजरीवाल का ट्वीट, नामांकन भरने के लिए इंतजार कर रहा हूं

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन आज CM अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से पर्चा दाखिल करने पहुंचे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 21 Jan 2020, 4:18 PM IST

नई दिल्ली सीट से केजरीवाल ने भरा पर्चा

,,,,

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Elections 2020) के लिए पर्चा दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।

इसलिए आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind kejriwal ) समेत कई उम्मीदवार नामांकन करने पहुंचें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से पर्चा दाखिल करने पहुंचे।

आपको बता दें कि सोमवार को रोड शो में लेट होने की वजह से केजरीवाल पर्चा दाखिल नहीं कर सके थे।

Delhi Election 2020: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, केजरीवाल के सामने सुनील यादव को उतारा

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए थे।

रोड शो में ज्यादा समय बीत जाने के कारण वह तय समय पर पर्चा दाखिल नहीं कर सके। अब आज यानी मंगलवार को पर्चा दाखिल करेंगे।

नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार केजरीवाल को सोमवार को जमनानगर स्थित सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के कार्यालय में नामांकन दाखिल करना था, लेकिन रोड शो में काफी समय लग जाने के चलते वह समय पर वहां नहीं पहुंच सके।

गुजरात: सूरत की 10 मंजिला टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग, दमकल की 50 गाड़ियां पहुंची

इसी निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे केजरीवाल नामांकन दाखिल करने से पहले वाल्मीकि मंदिर गए। इसके बाद उन्होंने इस मंदिर से कनॉट प्लेस तक रोड शो किया।