राजनीति

दिल्ली: धक्का-मुक्की से भड़के मनोज तिवारी, अमानतुल्लाह को बताया दाऊद का गुर्गा

राजधानी दिल्ली स्थित सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के अवसर पर हुई धक्का-मुक्की की घटना को लेकर सियासत गरमा गई है।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2018, 8:05 AM IST
Manoj Tiwari
दिल्ली: धक्का-मुक्की से भड़के मनोज तिवारी, अमानतुल्लाह को बताया दाऊद का गुर्गा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के अवसर पर हुई धक्का-मुक्की की घटना को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद का गुर्गा बताया है। इसके साथ ही आप विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी बात कही है। आपको बता दें कि रविवार को मनोज तिवारी सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे, लेकिन उनके साथ वहां दो घटनाएं घट गई। यही नहीं इन घटनाओं का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि कई समय सीमाओं को पार कर जाने के बाद यमुना पर बने बहुप्रतिक्षित और प्रसिद्ध सिग्नेचर ब्रिज का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को उद्घाटन किया। यह पुल आज यानी सोमवार से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उद्घाटन से पहले भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच यहां भिड़ंत हो गई। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विवाद के दौरान घूंसा चलाया। तिवारी लोकसभा सांसद भी हैं। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। वहीं, सरकार का दावा है कि यह देश का पहला असममित केबल से बंधा पुल है, जिससे नमस्ते की झलक दिख रही है। इस पुल पर 154 मीटर ऊंचाई पर एक अवलोकन डेक है जो कि दो महीने के भीतर खुलेगा। यहां से दिल्ली का मनोहर दृश्य दिखाई देगा।

उधर, सोशल वीडियो पर वायरल हुए वीडियो में मनोज तिवारी एक पुलिसकर्मी के ऊपर हाथ उठाते दिखाई दे रहे हैं। जबकि दूसरे वीडियो में मनोज तिवारी को आप विधायक अमानतुल्लाह खान धक्का देकर गिराने का प्रयास कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने अमानतुल्लाह खान पर हमला बोलते हुए कहा कि वो दाऊद इब्राहिम का गुर्गा है। इसलिए वह अपनी मर्जी चलाता है और गुंडागर्दी करता है। वहीं भाजपा ने उस वीडियो को गलत बताया है, जिसमें मनोज तिवारी पुलिसकर्मी पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं।

Updated on:
5 Nov 2018, 8:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा