राजनीति

राणा कपूर को बेची गई पेंटिंग मामले से मचा घमासान, ED कर सकती है प्रियंका गांधी से पूछताछ

Yes बैंक क्राइस मामले की आंच अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की चौखट तक पहुंची ED राणा कपूर के बयानों को आधार बनाकर जल्द ही प्रियंका गांधी से पूछताछ कर सकती है

2 min read
राणा कपूर को बेची गई पेंटिंग मामले से मचा घमासान, ED कर सकती है प्रियंका गांधी से पूछताछ

नई दिल्ली। Yes बैंक क्राइस मामले की आंच अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की चौखट तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) राणा कपूर ( Rana Kapoor ) के बयानों को आधार बनाकर जल्द ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi Vadra ) से पूछताछ कर सकती है। दरअसल, ED अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में राणा कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि उनको प्रियंका गांधी से 2 करोड़ की कीमत वाली पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया था। चर्चा तो यहां तक है कि प्रियंका गांधी के हिमाचल प्रदेश स्थित कॉटेज को भी अटैच किया जा सकता है।

दअरलस, Yes बैंक के संस्थापक राणा कपूर ने ईडी अधिकारियों के साथ पूछताछ में बताया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने उनको प्रियंका गांधी की पूर्व PM राजीव गांधी वाली वह पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया था, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपए थी। आपको बता दें कि धन शोधन रोकथाम कानून में किसी भी आरोपी से मिले धन या उस धन से खरीदी गई कोई भी प्रोपर्टी जब्त करने का प्रावधान है। अब चूंकि पेंटिंग की एवज में राणा कपूर से प्राप्त 2 करोड़ रुपए में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शिमला में कॉटेज खरीदा था। ऐसे में ईडी उसको अटैच कर सकती है। इसके लिए ईडी कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा से भी पूछताछ कर सकती है।

वहीं, कांग्रेस का कहना है कि प्रियंका गांधी ने अगर मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन द्वारा बनाई गई पेंटिंग को राणा कपूर को बेचा दिया तो इसमें गलत जैसा क्या है। कांग्रेस ने यभी कहा कि इस पेंटिंग से मिले धन पर प्रियंका गांधी ने आयकर भी भरा है।

ये भी पढ़ें

उपद्रवियों के पोस्टर को लेकर कोर्ट की सख्ती के बाद अखिलेश ने मांगा सीएम योगी से इस्तीफा, प्रियंका ने दिया यह बयान
Updated on:
10 Mar 2020 10:52 am
Published on:
10 Mar 2020 10:43 am
Also Read
View All