राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ( Amar Singh ) का शनिवार को निधन हो गया Amar Singh लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनको सिंगापुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ( Former Samajwadi Party leader Amar Singh ) का शनिवार को निधन हो गया। वह 64 साल के थे। अमर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनको कई बार हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। इस बीच कोई फायदा न मिलते देख उनको छह महीने पहले उनको सिंगापुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार शनिवार को अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद अमर सिंह का निधन हो गया।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमर सिंह को आईसीयू में लाईफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था। आपको बता दें कि 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी। जिसके बाद उनकी इसके बाद उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते थे और मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे।
वहीं, अमर सिंह के निधन से समाजवादी पार्टी समेत सभी दलों और व्यवसायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है। राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
निधन से कुछ घंटे पहले ही अमर सिंह ने ट्वीट कर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं जयंति पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की थी।